Jaunpur News:अन्याय के खिलाफ संगठन रहेगा हमेशा खड़ा -राजेंद्र नाथ

अन्याय के खिलाफ संगठन रहेगा हमेशा खड़ा -राजेंद्र नाथ

जौनपुर।नगर के शुक्ला मैरिज लान में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के तत्वाधान में ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे संगठन के मुखिया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की‌। कार्यक्रम की अध्यक्षता बक्सा ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीपति उपाध्याय रहे तथा कार्यक्रम का संचालन संदीप पांडे जोगी द्वारा किया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में भगवान परशुराम के जयकारे से शुरुआत करते हुए अन्याय के खिलाफ संगठन हमेशा लड़ाई में आगे रहा है और रहेगा की बात कही एवं ब्राह्मण महाकुंभ के आयोजन को लेकर कहां की ब्राह्मणों का कोई आंसू पूछने वाला नहीं है। इसलिए ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। वही ब्राह्मण हित की जो बात करेगा वही सत्ता पर राज करेगा तथा ब्राह्मण की सुरक्षा में सनातन की सुरक्षा की बात भी कहीं लोगों से अपील करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आप अपना मत सिर्फ एक बार संगठन के निर्देश पर दें। वही मंच से प्रदेश अध्यक्ष पं. अवध नारायण तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी जिस तरह से अनवरत संगठन के लिए रात दिन काम कर रहे हैं हम सबको उनके बताए मार्ग पर चलकर अपने समाज में हो रहे लोगों पर अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहना है। और अंत में सभी अतिथियों का आभार भी प्रकट किया इस मौके पर डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र प्रदेश प्रवक्ता, विनय मिश्रा जिला अध्यक्ष ,जान्हवी चौहान प्रदेश संरक्षक एवं गौ रक्षा प्रदेश अध्यक्ष, देवराज पांडे, दिनेश शुक्ला, रविशंकर मिश्र, आशुतोष शुक्ला वाराणसी, अमन उपाध्याय, सुनील चतुर्वेदी, अरविंद मिश्र, यादवेंद्र दत्त तिवारी, अरुण शुक्ला, राघवेंद्र तिवारी, सुनील मिश्रा, कमलेश उपाध्याय, अंकुर मिश्रा, संजीव पाठक, जैनेंद्र शुक्ला, अजय त्रिपाठी, रविंद्र मिश्रा, सुनील उपाध्याय सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update