Jaunpur News:केराकत बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, सुभाष सिंह बने अध्यक्ष और मुकेश शुक्ला महामंत्री

केराकत बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न,सुभाष सिंह बने अध्यक्ष और मुकेश शुक्ला महामंत्री

रिपोर्ट–मनोज कुमार सिंह

केराकत। तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को शाम संपन्न हो गया। गणना के बाद आये परिणाम में अध्यक्ष पद पर सुभाष सिंह और महामंत्री पद पर मुकेश शुक्ला चुने गये। इस चुनाव में 124 मतदाताओं में कुल 121 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। गौरतलब है कि केराकत तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव काफ़ी गहामा गहमी के साथ सुबह 11 बजे से शुरू हो कर शाम के चार बजे तक चुनाव प्रक्रिया सकुशल संपन्न हुआ। जिसमे अध्यक्ष पद के लिये दो प्रत्याशियों में सुभाष सिंह कुल 71 वोट और शिवानंद यादव को 53 वोट प्राप्त हुये इस प्रकार सुभाष सिंह 18 वोटो से विजयी हुये। वहीं उपाध्यक्ष पद पर रामबचन निर्विरोध चुने गये जब कि महामंत्री पद पर कुल पांच प्रत्याशियों ने क्रमशः अशोक कुमार को 10 राजवंत 26 प्रकाश मौर्या 30 अवधेश सिंह 00 और मुकेश शुक्ला ने 58 वोट प्राप्त किये जिसमे मुकेश शुक्ला ने सर्वाधिक वोट प्राप्त कर महामंत्री पद पर विजयी हुये। बाकी के शेष पदों पर मीडिया प्रभारी अनिल सोनकर कोषाध्यक्ष अशोक कुमार को निर्विरोध चुना गया।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता महेन्द्र शंकर पाण्डेय, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, दिनेश शुक्ला, आदि ने नव निर्वाचित सदस्यो को माला पहना कर शुभकामनायें दीं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update