Jaunpur News:चार भाइयों का मिलन देख छलक पड़े आंसू, पुलिस के सख्त पहरे में संपन्न हुआ खेतासराय का ऐतिहासिक भारत मिलाप

चार भाइयों का मिलन देख छलक पड़े आंसू,

पुलिस के सख्त पहरे में संपन्न हुआ खेतासराय का ऐतिहासिक भारत मिलाप

प्रथम पुरस्कार में आकर्षक झांकी को एलईडी टीवी,
द्वितीय पुरस्कार में रेंजर साइकिल, तृतीय में कूलर दिया गया

मोहम्मद अरसद
खेतासराय (जौनपुर)। कस्बे का ऐतिहासिक भरत मिलाप गुरुवार की रात भव्य सजावट और आकर्षक झांकियों के बीच पुलिस के सख्त पहरे में संपन्न हुआ।
14 वर्ष के वनवास के बाद चार भाइयों का मिलन हुआ तो उपस्थित भक्त जनों की आंखें नम हो गईँ। वरिष्ठ भाजपा नेता रूपेश गुप्ता मोनू के निर्देशन में इस बार
पूरे नगर को विद्युत के आकर्षक झालरों, रंग बिरंगी पन्नियों से की गई सजावट देखते ही बन रही थी।
शोभायात्रा में विभिन्न उत्साही कार्यकर्ताओं द्वारा लाग के रूप में 22 आकर्षक झांकियां निकाली गई ।
जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में एलईडी टीवी द्वितीय पुरस्कार में रेंजर साइकिल तृतीय पुरस्कार में कूलर दिया गया। इसके अलावा सभी 22 आकर्षक झांकियां के अधिष्ठाता को ग्यारह, ग्यारह सौ रुपए और अन्य लोगों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इसके बाद भोर में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न 14 वर्ष के बनवास के बाद आपस में गले मिले तो लोगों की आँखे नम हो गईं।
इसके पहले नगर के गोला बाजार से भगवान श्री रामचंद्र की शोभा यात्रा आकर्षक ढंग से बैंड बाजे के साथ मध्य रात्रि में निकाली गई।
जिसमें खेतासराय दुर्गा पूजा की अनेक समिति की दुर्गा प्रतिमाएं भी साथ-साथ चल रही थी। प्रतिमाओं के पीछे विभिन्न स्थानों से आई आकर्षक झांकियां भी साथ- साथ चल रही थी। पुष्पक विमान रूपी राम रथ जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम, सीता, लक्ष्मण विराजमान थे। यह शोभा यात्रा सम्पूर्ण नगर भ्रमण करते हुए भोर में गोला बाजार के पास संपन्न हुई ।
समारोह में रामलीला समिति के निदेशक सुरेश चंद्र अवस्थी, कोषाध्यक्ष अंशु गुप्ता, गोलू यादव, अज्जू सोनी, मनोज श्रीवास्तव पप्पू लाला, पतंजलि मौर्य एडवोकेट,
शशिकांत पांडेय, सभासद अमित सोनकर, सामाजिक कार्यकर्ता पारसनाथ यादव उर्फ नाटे, रेशमा प्रजापति, गुल्लू यादव, गोरख प्रजापति समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पुरस्कार वितरण करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में रामलीला समिति के अध्यक्ष रूपेश गुप्ता मोनू ने उपस्थित जनों के प्रति आभार जताया।
कहा खेतासराय कस्बे की जनता इस बार जितना खुले मन से मेरे साथ सहयोग कर रही है। वह बहुत ही सराहनीय है। मैं जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहूंगा।
भाजपा नेता मोनू गुप्ता ने समाज के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं, महिलाओं, बहनों और युवाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

महिलाओं ने की पुष्प वर्षा

नगर पंचायत खेतासराय में ऐतिहासिक भरत मिलाप शोभा यात्रा के दौरान घर की छतों पर खड़ी महिलाओं ने पुष्प वर्षा की। भ्रमण के दौरान सैकड़ों लोगों ने प्रभु भगवान श्री रामचंद्र, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न समेत रथ पर सवार सभी लोगों की आरती उतार कर  उनकी पूजा अर्चना करने के बाद  उन्हें जलपान  कराया।
कार्यक्रम के अंत में रामलीला समित के अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता रूपेश गुप्ता मोनू ने खेतासराय थानाध्यक्ष चन्दन राय, डिप्टी एसपी शाहगंज शुभम तोंडी समेत उपस्थित जनों के प्रति आभार जताया।
कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि अगर उनका सहयोग इसी तरह से मेरे साथ बना रहा तो इस नगर को भव्य आकर्षक बनाने के लिए पूरी तरह से तत्पर रहूंगा।
कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक मंहगू यादव, संजय पाण्डेय, अम्बिका यादव समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष श्रीमती निर्मला गुप्त के पुत्र भाजपा नेता रूपेश गुप्ता मोनू व रामलीला समिति के प्रबंधक रवि बरनवाल ने किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update