Jaunpur news:थानाध्यक्ष अश्वनी दुबे का भावुक माहौल में सम्मान के साथ हुआ विदाई

थानाध्यक्ष अश्वनी दुबे का भावुक माहौल में सम्मान के साथ हुआ विदाई

गीता की पुस्तके भेंट कर यहां से रवाना हुए पूर्व थानाध्यक्ष

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर यहां से स्थान्तरित होकर जा रहे थानाध्यक्ष अश्विनी दूबे का शनिवार को विदाई समरोह आयोजित कर पूरे सम्मान के साथ माल्यार्पण कर बहुत ही भावुक क्षणो में उनकी बिदाई की गई।

जाते जाते पूर्व थानाध्यक्ष ने अपने सभी अधीनस्थो व सम्मानित जनो को गीता की पवित्र धार्मिक पुस्तकें भेंट कर नये थाने का पदभार ग्रहण करने रवाना हो गये।

बता दें कि प्रभारी निरीक्षक के पद पर यहां लगभग चार माह से अपनी सेवाएं देने वाले उप निरीक्षक श्री दूबे ब्यवहार कुशल, मिलनसार व्यक्तित्व और आम जन के लिए हमेशा उपलब्ध रहने के चलते क्षेत्रीय लोगों में काफी लोकप्रिय रहे।

अक्सर वे छोटे मोटे घरेलू विवादो को गीता और रामायण का उदाहरण देकर निपटाने में महारत रहे। इसके चलते लोग उनके करीब आ जाते थे।

उनके विदाई के अवसर पर लोगों का हृदय द्रवित हो गया। इस मौके पर कर्मकांड के प्रकांड विद्वान पंडित राम प्यारे दूबे ने प्रभु राम के वनगमन का संक्षेप में वर्णन कर माया मोह का आध्यात्मिक अर्थ समझाया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update