Jaunpur News:प्रदेश में योगी राज के सत्ता की हनक है,गुंडे,मवाली औरअब मजनुओं का पता नही है-दयाशंकर मिश्रा

प्रदेश में योगी राज के सत्ता की हनक है,गुंडे,मवाली औरअब मजनुओं का पता नही है-दयाशंकर मिश्रा

सीएल मैरेज हाल रामपुर मे भाजपा का नारी बंदन सम्मेलन

जौनपुर- प्रदेश में योगी राज के सत्ता की हनक है,गुंडे,मवाली औरअब मजनुओं का पता नही है,महिलाएं रात मे भी निर्भिक होकर अपने-कामकाज को लेकर आती-जाती है।यह बातें सीएल मैरेज हाल में रविवार को आयोजित नारी शक्ति बंदन सम्मेलन में प्रदेश के सुरक्षा औषधि मन्त्री दयाशंकर मिश्र दयालू ने बतौर मुख्य अतिथि कही।श्री मिश्र ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई है।

अब महिलाओं को देश के सभी सदनों मे 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा।अब देश की महिलाएं चौका और बर्तन का ही घर मे काम नही करती अपितु देश की सुरक्षा मे लड़ाकू विमान उड़ा रही है।भाजपा सरकार मूल महिलाओं को स्वावलंबी बना कर उनका सम्मान बढ़ाना है।उन्होंने कहा कि देश 60 लाख स्वयंसहायता समूह बना है,कम ब्याजदर पर रोजगार खोलने की योजनाओं आदि का लाभ महिलाओं को दिलाया जा रहा है।

@मछली शहर सांसद बीपी० सरोज ने कहा कि देश में आज सभी क्षेत्रों में महिलाओं का सराहनीय योगदान है,जंगे आजादी से लेकर सेना व अन्य क्षेत्रों में महिलाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है,कहा जाता है कि जिस घर में महिलाओं की पूजा होती है,उस घर में देवताओं का वास होता है।
@सम्मेलन में पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों,महिलाओं की सुरक्षा व जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
सम्मेलन में आये हुए सभी का छेदीलाल प्रधान ने आभार जताया।

सम्मेलन में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष शरद उपाध्याय, महामंत्री रमेश दुबे, शहजाद सिद्दीकी, शिवशंकर गुप्ता, देवीशंकर उर्फ नाजा दुबे, सूर्यप्रकाश त्रिपाठी, मनोज सिंह, दिनेश सिंह सहित सैकड़ों महिलाएं, पुरूष उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update