Jaunpur News:भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जनहित महाविद्यालय में भव्य स्वागत।

Jaunpur News:भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जनहित महाविद्यालय में भव्य स्वागत।
रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह
जलालपुर:आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी सांगठनिक जिला मछलीशहर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह का क्षेत्र के जनहित महाविद्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का गगनभेदी नारों और माल्यार्पण के साथ स्वागत किया।
अपने उद्बोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि ,यह स्वागत मेरा नहीं, बल्कि आप सभी कार्यकर्ताओं के अटूट विश्वास और समर्पण का सम्मान है। मैं यह वचन देता हूँ कि आप सभी से मिले इस सम्मान का कर्ज अपने अंतिम सांस तक उतारने का प्रयास करूंगा,आपके साथ मिलकर, कंधे से कंधा मिलाकर, हम जिले में भाजपा के गौरव को और ऊँचा उठाने का प्रयास करेंगे।कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा, भाजपा कार्यकर्ता का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने आगे कहा कि वे जिले में पार्टी संगठन को मजबूत करने और हर कार्यकर्ता की आवाज को सुनने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व विधायक गुलाब चंद सरोज ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। अपने स्वागत संबोधन में उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष की प्रशंसा करते हुए कहा, डॉ. अजय कुमार सिंह हमारे संगठन के लिए एक अनमोल रत्न हैं। इनका नेतृत्व न केवल जिले में भाजपा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच एकता और समर्पण का प्रतीक भी बनेगा।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व मण्डल अध्यक्ष रणविजय सिंह ने किया।
इस अवसर पर बाबुलनाथ सिंह,नृपेन्द्र सिंह, श्रीप्रकाश पांडेय,बृजेश सिंह,रमेश यादव,सुदर्शन सिंह,स्कन्द पटेल,पवन गुप्ता,मेवालाल गौतम,धनंजय कश्यप,ऊषा किरण,सोनिया गिरी,राजेश सोनकर,महेंद्र प्रजापति,जटाशंकर सिंह,विपिन सिंह,सावित्री मौर्य,विनय सिंह,प्रदीप प्रधान पासी,हरिहर राजभर,अभिनव सिंह, मिथिलेश गिरी,योगेश मिश्रा ,संजय सिंह,रामसमुझ निषाद,संजय पांडेय,रणजीत सिंह, आदि उपस्थित रहे।