प्रधानाध्यापिका का यह पहल काबिले तारीफ —– एबीएसए राजेश सिंह
रिपोर्ट–मनोज कुमार सिंह
जलालपुर — क्षेत्र के अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय नाहरपट्टी में शुक्रवार को विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं को लोवर व टी शर्ट दिया गया। प्रधानाध्यापिका संजू चौधरी ने बताया कि ब्लाक में मेरा पहला विद्यालय है । जिसमें बच्चों को हम अपनी तरफ से ड्रेस लोवर टी शर्ट दे रहे हैं ।
जिससे बच्चों के अन्दर कान्वेंट स्कूल के बच्चों की तरह अलग फिलींग महसूस हो । प्रधानाध्यापिका द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह मौजूद रहकर अपने हाथों से बच्चों को ड्रेस वितरित किए। बच्चे ड्रेस पाकर प्रसन्नचित्त हो रहे थे ।
खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जलालपुर ब्लाक के अन्तर्गत नाहरपट्टी पहला विद्यालय है जहां कि प्रधानाध्यापिका संजू चौधरी ने अपनी तरफ से कान्वेंट स्कूल के तर्ज पर बच्चों को लोवर, टी शर्ट बांटने का काम किया है । इनका यह पहल काबिले तारीफ है ।
इस अवसर पर शिक्षक संघ के ब्लाक ईकाई के अध्यक्ष पवन सिंह , रत्नाकर मिश्रा,, जयप्रकाश यादव, बच्चे लाल यादव, कमलेश पाल , रंजीत कुमार, राजेश कुमार, राकेश कुमार, सुधाकर दूबे, साहब लाल , अंजली , अमरावती , गायत्री देवी आदि सहित सभी छात्र छात्राएं मौजूद रही ।
Follow on Google News
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Follow on Facebook
Follow on Instagram
Editor
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।


