Jaunpur News:रामपुर में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, चालक समेत दो घायल
जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के सिधवन तिराहे पर के पास दोपहर में भदोही से रामपुर की तरफ तेज रफ्तार से जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकरा जाने से कार में सवार तीन में से चालक समेत दो लोग गंभीर घायल लोग जबकि एक ही युवक बाल बाल बच गया। सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और कार को बीच डिवाइडर से हटाकर सड़क के किनारे लगवाया।
रामपुर थाना क्षेत्र के रनापुर गांव निवासी मोहम्मद अली कार i20 को चलाते हुए उसमें मोहम्मद यूसूफ और एक युवक को बैठाकर अपने घर रनापुर जा रहे थे। इसी थाना क्षेत्र के सिधवन चौकी के पास पहुंचे थे तभी कार चालक से अनियंत्रित हो गया और कार धड़धड़ाती हुई सड़क के बीचोंबीच बने डिवाइडर में तेज धमाकों के साथ टकरा गया। टकराने के बाद कार में लगा दोनों एयर बैग खुल गया जिसके कारण आगे बैठे चालक मोहम्मद अली और मोहम्मद यूसूफ घायल हो गए। लेकिन पीछे बैठा युवक बाल बाल बच गया। दुर्घटना स्थल से सिधवन चौकी 100 मीटर दूर थी जैसे ही दुर्घटना की खबर पुलिस को मिली तुरंत मौके पर पहुंचकर कार के अंदर फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला और गंभीर घायल मोहम्मद अली मोहम्मद युसूफ को अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन परिजनों ने दोनों को भदोही अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है।
हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।