Jaunpur News : भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर होगा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन,परशुराम झांकी होगा आकर्षण का केंद्र

भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर होगा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन,परशुराम झांकी होगा आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट–अमित पांडेय
जौनपुर।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी की आवाहन पर 10 मई 2024 दिन शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे अक्षय तृतीया पर भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं. अवध नारायण तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा की शुरुआत परशुराम चौक कुल्हनामऊ तिराहे से यात्रा निकाली जाएगी तथा कृषि भवन शिव मंदिर पर समापन किया जाएगा वही प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के पदाधिकारीयों एवं आम जनमानस से अपील करते हुए कहा है। कि भारी से भारी संख्या में भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। वही शोभायात्रा को लेकर जिला कार्यालय कैंप शुक्ला मैरिज लान हरबसपुर में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पं.अवध नारायण तिवारी,मंडल अध्यक्ष जयेंद्र कुमार शुक्ला, संजीव पाठक, अश्वनी शुक्ला, अरुण पाठक, बृजेश तिवारी तथा दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update