Jaunpur News: मध्यमा परीक्षा में अम्बाजी माध्यमिक संस्कृति विद्यालय सेहरा रामपुर की भूमिका बनी प्रदेश टॉपर ,बढ़ाया जनपद का मान

  • मध्यमा परीक्षा में अम्बाजी माध्यमिक संस्कृति विद्यालय सेहरा रामपुर की भूमिका बनी प्रदेश टॉपर ,बढ़ाया जनपद का मान

जौनपुर जिले के रामपुर विकास खंड के सेहरा गांव स्थित अंबाजी आश्रम माध्यमिक संस्कृत विद्यालय की मेधावी छात्र भदोही जनपद के सुरियावां क्षेत्र के भोरी गांव निवासी पगुधारी बिंद की पुत्री भूमिका ने उत्तर प्रदेश मध्यमा (कक्षा 12) में 85.21% अंक के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर जौनपुर का मान बढ़ाया है।

जिले की बेटी के परचम लहराने की जानकारी होने पर विद्यालय प्रधानाचार्य विभूति नारायण त्रिपाठी (गणेश महाराज)वह विद्यालय के शिक्षकों ने खुशी जताई प्रदेश में टॉपर होने की जानकारी मिलने पर स्वजन ने खुशी का इजहार किया।

गुरुवार को सेहरा स्थित अम्बा जी संस्कृति विद्यालय ने संस्कृति बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित किया। विद्यालय के छात्रों ने परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त की है।

कोमल 80.64%अंक पाकर जनपद में प्रथम स्थान तो वही चंदन-80.00%अंक पाकर दूसरे स्थान, अर्जुन -79%अंक पाकर सातवे स्थान पर रहे।

गुरुवार को विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में सभी मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के संस्थापक एवं प्रधानाचार्य विभूति नारायण त्रिपाठी(गणेश महाराज)
अशोक पटेल, ओमप्रकाश मिश्रा, आदित्य त्रिपाठी, एवं विद्यालय के व्यवस्थापक योगेश त्रिपाठी अध्यापको के मेहनत से विद्यालय का शत प्रशितत रिजल्ट रहा अध्यापको द्वारा बच्चों को मिठाई खिलाकर उनके अग्रिम भविष्य की शुभकामनायें दिया गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update