UP NEWS : दो सगे भाइयों ने कर दिया कमाल,पूरी दुनिया में बजा उत्तर प्रदेश का डंका,दोनों भाई दुनिया के सबसे बड़े पूंजीपतियों की सूची में शामिल

UP NEWS : दो सगे भाइयों ने कर दिया कमाल,पूरी दुनिया में बजा उत्तर प्रदेश का डंका,दोनों भाई दुनिया के सबसे बड़े पूंजीपतियों की सूची में शामिल

उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो सगे भाईयों  ने कमाल कर दिया है। इन भाइयों के कारण पूरी दुनिया में उत्तर प्रदेश का डंका बजा है। दरअसल उत्तर प्रदेश के रहने वाले दोनों उद्योगपति भाई दुनिया के सबसे बड़े पूंजीपतियों की सूची में शामिल हो गए हैं। दुनिया के रईसों की सूची में शामिल उत्तर प्रदेश के एक उद्योगपति को तो उत्तर प्रदेश का मुकेश अम्बानी भी कहा जाता है।

यूपी के दो भाई दुनिया के रईसों की लिस्ट में
हाल ही में प्रतिष्ठित प्रकाशन समूह (पब्लिकेशन हाउस) हुरून ने दुनिया भर के सबसे बड़े पूंजीपतियों की सूची जारी की है। हारून की इस सूची में उत्तर प्रदेश के दो उद्योगपतियों का नाम शामिल किया गया है। यें दोनों उद्योगपति सगे भाई हैं। हुरून की रिपोर्ट में दुनिया के रईसों की सूची में शामिल किए गए एक उद्योगपति का नाम मुरलीधर ज्ञानचंदानी है। मुरलीधर ज्ञानचंदानी पूरे भारत में बिकने वाली घड़ी साबुन तथा वांशिंग पाउडर बनाते हैं। वें उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के रहने वाले हैं। हुरून की सूची में उत्तर प्रदेश के जिस दूसरे उद्योगपति का नाम शामिल किया गया है उनका नाम बिमल ज्ञानचंदानी है। बिमल भी उत्तर प्रदेश को कानपुर शहर के ही रहने वाले हैं तथा मुरलीधर ज्ञानचंदानी के सगे छोटे भाई हैं। उत्तर प्रदेश के इन दोनों भाईयों को दुनिया के रईसों की सूची में एक साथ शामिल किया गया है। इस सूची में उत्तर प्रदेश के मुरलीधर ज्ञानचंदानी 1632वें स्थान पर तथा उनके भाई बिमल ज्ञानचंदानी 2279वें स्थान हैं। हुरून ने उत्तर प्रदेश के मुकेश अम्बानी Mukesh Ambani के नाम से मशहूर मुरलीधर ज्ञानचंदानी की कुल प्रोपर्टी 183 अरब तथा उनके भाई बिमल की कुल प्रोपर्टी 125 अरब बताई है।

उत्तर प्रदेश के मुकेश अम्बानी हैं मुरली बाबू
हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि भारत में सबसे अमीर आदमी का नाम मुकेश अम्बानी…. है। मुकेश अम्बानी की कुल दौलत की बात करें तो उनकी दौलत 114 बिलियन डॉलर यानि आठ लाख करोड़ रूपए से भी अधिक है। भारत के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश में भी एक मुकेश अम्बानी के जैसा अमीर आदमी रहता है। आम बोलचाल की भाषा में उत्तर प्रदेश के इस अमीर आदमी को उत्तर प्रदेश का मुकेश अम्बानी कहा जाता है।

उत्तर प्रदेश में सबसे अमीर शहर नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा शहरों को माना जाता है। उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा अमीर आदमी नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा में नहीं रहता है। उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर आदमी एक जमाने में उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कहे जाने वाले कानपुर शहर का रहने वाला व्यक्ति है। उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा अमीर आदमी का नाम मुरलीधर ज्ञानचंदानी है। बात उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर आदमी की दौलत की करें तो मुरलीधर ज्ञानचंदानी की दौलत 181 अरब रूपए तथा इनके छोटे भाई की दौलत 125 अरब रूपए की है।

घड़ी के नाम से है कारोबार
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े अमीर तथा दुनिया के प्रमुख रईसों में शामिल आदमी मुरलीधर ज्ञानचंदानी घड़ी के नाम से साबुन तथा डिटर्जेंट पाउडर बनाते हैं। घड़ी के नाम से साबुन तथा डिटर्जेंट पाउडर बनाने वाली मुरलीधर ज्ञानचंदानी की कंपनी का नाम RSPL है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के सबसे धनी व्यक्ति मुरली धर ज्ञानचंदानी, घड़ी डिटर्जेंट पाउडर बनाने वाली कंपनी आरएसपीएल ग्रुप के मालिक हैं। दोनों का कारोबार कानपुर में ही है। उनके पिता, दयालदास ज्ञानचंदानी, ग्लिसरीन से ऑयल सोप बनाते थे। कम लागत वाला घड़ी डिटर्जेंट उनकी प्रमुख फर्म रोहित सर्फेक्टेंट्स की तरफ से बनाया गया है।

रेड चीफ के मालिक भी
उत्तर प्रदेश के सबसे धनी व्यक्ति मुरली धर ज्ञानचंदानी का परिवार मशहूर फुटवियर कंपनी रेड चीफ के भी मालिक हैं। जब दोनों भाइयों ने 1980 के दशक में घड़ी डिटर्जेंट को बाजार में उतारा तो बाजार पर निरमा का दबदबा था। वह घड़ी ब्रांड के डिटर्जेंट की बिक्री विदेशों में भी करते हैं। ज्ञानचंदानी फैमिली का कानपुर में चैरिटेबल हॉस्पिटल भी है. 1995 में मुरलीधरन ज्ञानचंदानी ने लेयान ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की, जो अब रेड चीफ जूते बनाती है. उनका हर साल का टर्नओवर हजारों करोड़ का है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update