ओवरब्रिज के नाम करण को नहीं मिल रहे महापुरुष, तीन साल से कमेटी खोज रही है |

इलाहाबाद हाईकोर्ट के सामने कानपुर रोड पर फ्लाईओवर व शिवकुटी में साढ़े

तीन साल पहले निर्मित ओवरब्रिज के नामकरण के लिए महापुरुष नहीं मिल रहे हैं। नामकरण के लिए बनी नगर निगम की कमेटी तीन साल से खोज रही।

 इलाहाबाद- हाईकोर्ट के सामने कानपुर रोड पर फ्लाईओवर व शिवकुटी में साढ़े तीन साल पहले निर्मित ओवरब्रिज के नामकरण के लिए महापुरुष नहीं मिल रहे हैं। नामकरण के लिए बनी नगर निगम की कमेटी तीन साल से महापुरुष का नाम खोज रही है। जबकि कमेटी ने हाल ही में नैनी, लेप्रोसी चौराहा, धोबीघाट चौराहा समेत कई सड़कों को नई पहचान  दी।

कुम्भ के 2019 से पहले कानपुर रोड पर फ्लाईओवर व रामबाग, शिवकुटी में आरओबी का निर्माण हुआ था। कमेटी ने रामबाग ओवरब्रिज का नाम शहीद भगत सिंह सेतु रखा। 2013 के कुम्भ से पहले बने अलोपीबाग फ्लाईओवर का नाम शहीद रोशन सिंह सेतु रखा गया। इसी तरह प्रयागराज एयरपोर्ट का नामकरण पंडित दीनदयाल उपाध्याय एयरपोर्ट किया गया है।  

 

रामबाग ओवरब्रिज नाम को बोर्ड लगा दिया गया। नगर निगम अलोपीबाग फ्लाईओवर के नाम का बोर्ड नहीं लगा पाया। देश की आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर कानपुर रोड के सामने और शिवकुटी ब्रिज पर महापुरुषों का नाम नहीं होना शहरवासियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर इन ब्रिजों का नामकरण कब होगा। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने बताया कि नामकरण में विलंब हुआ, लेकिन जल्द निर्णय लेंगे।

फाफामऊ, चौफटका आरओबी के नामकरण सब भूले

फाफामऊ -और चौफटका में भी रेलवे ओ‌वरब्रिज बने, लेकिन दोनों को किसी महापुरुष का नाम नहीं मिला। फाफामऊ ओवरब्रिज लगभग साढ़े तीन दशक पहले बनाया गया। उस समय यह हिस्सा नगर निगम की चौहद्दी में नहीं होने की बात कही जा रही है। चौफटका ओवरब्रिज लगभग ढाई दशक पहले बना और यह नगर निगम की चौहद्दी में है। 

इसके बाद भी चौफटका ओवरब्रिज को महापुरुष का नाम नहीं मिला। इस ब्रिज के नामकरण पर नगर निगम की कमेटी ने कभी विचार ही नहीं किया। नगर निगम कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि ओवरब्रिजों के नामकरण पर कमेटी की अगली बैठक में विचार किया जाएगा। 

फ्लाईओवर बनने से पहले नामकरण 

शहर में निर्मित ओवरब्रिजों को महापुरुषों का नाम नहीं मिल पाया, लेकिन निर्माणाधीन चौफटका-कालिंदीपुरम फ्लाईओवर का नामकरण हो गया। पिछले साल फ्लाईओवर के लिए भूमिपूजन के बाद ही इसका नाम पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत सेतु रखने की घोषणा कर दी गई|

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update