क्या 2024 की तैयारी शुरू कर दी है बीजेपी ने 12 अगस्त 2022 आज की ताजा खबर और मुख्य समाचार

 जानिए बहुत से राज्य में बीजेपी सैचुरेट हो गई थी वहां अब उनकी सीटें बढ़ने के तो कोई भी स्कोप नहीं है 2024 में। और हो सकता है कि वहां सीटों की संख्या कम हो क्योंकि एक सैचुरेशन के बाद डॉउनफाल होना स्वाभाविक ही है। ऐसे में बीजेपी का फोकस है कि उन राज्यों में फोकस किया जाए जहां उनकी स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी 2019 के चुनाव में। जहां उनको अब उम्मीद है कि वहां सीटें बढ़ सकती हैं। तो बीजेपी के लिए अगर कुछ राज्यों में सीटें कम होती हैं जहां से 2019 में मिली थीं तो उसकी भरपाई वो उन राज्यों से कर सकते हैं जहां से उन्हें ज्यादा सीटें मिलती हैं।’ जहा से उनको मुलाफा मीला था 

सुनील बंसल को बीजेपी में मिली नई जिम्मेदारी कितनी अहम है? इस सवाल पर यह कहना है पूनम पांडे का। जो नवभारत टाइम्स की असिस्टेंट एडिटर हैं। नमस्कार! आज है शुक्रवार, 12 अगस्त और आप सुन रहे हैं डेली न्यूज़कास्ट। पूरी बात सुनते हैं कुछ देर में, उससे पहले एक नज़र इस वक्त की बड़ी ख़बरों पर:

जम्मू कश्मीर में फिर से टारगेट कि लिंग


जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर से टारगेट किलिंग की है। बांदीपोरा में एक प्रवासी मजदूर की हत्या कर दी गई है। प्रवासी मजदूर मोहम्मद अमरेज बिहार के मधेपुरा का रहने वाला था। गोली लगने के बाद मजदूर को जब अस्पताल ले जाया गया वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का हो सकता है आमना-सामना 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ सितंबर के महीने में आमना-सामना हो सकता है। दरअसल, उज्बेकिस्तान में 15-16 सितंबर को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इस दौरान भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री सहित चीन, रूस और ईरान के राष्ट्रपति भी इसमें शामिल होंगे। 6 साल में यह पहली बार है कि दोनों देशों के प्रधानमंत्री एक छत के नीचे मौजूद होंगे। दोनों के बीच औपचारिक मुलाकात होगी या नहीं इसपर जानकारी सामने नहीं आई है।

फ्रांस के साथ भारत के मजबूत रिश्ते की दिखी नजीर


फ्रांस के साथ भारत के मजबूत रिश्ते की दिखी नजीर। भारत के सुलूर एयरफोर्स स्टेशन पर उतरा फ्रांस की वायुसेना के विमानों का एक बेड़ा। इसमें तीन राफेल विमान शामिल थे। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में लंबी दूरी की तैनाती के लिए ये विमान उड़ान भर रहे थे। फ्रांस की वायुसेना इस समय हिंद प्रशांत क्षेत्र में लॉन्ग रेंज मिशन ‘पेगासे 22’ पर है। फ्रांस के दूतावास की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि, ‘यह ऑपरेशन भारत और फ्रांस के बीच आपसी विश्वास और सहयोग को दिखाता है। अब दोनों ही सेनाएं राफेल जेट उड़ाएंगी और यह रिश्ता और मजबूत होगा।’

 जानिए भारत बना रहेगा सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था


अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष IMFकी वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत 2022 में 8.5 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। 2022 में भारत को छोड़कर किसी भी अन्य देश में यह वृद्धि दर 6 प्रतिशत से ऊपर नहीं जाने का अनुमान जताया गया है। आर्थिक विकास दर के मामले में भारत ने चीन और अमेरिका को काफी पीछे छोड़
दिया है।



अब फेमस कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार नहीं। उन्हें अब तक होश नहीं आया है। वह एम्स के आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं। राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने उनका हेल्थ अपडेट दिया। उनकी बेटी ने कहा कि उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। राजू की देखभाल कर रहे डॉक्टर्स की टीम का कहना है कि उनकी हालत गंभीर है लेकिन स्थिर है। उन पर दवाओं का असर धीरे-धीरे हो रहा है।

एक दिन पहले शुरू होगा फीफा वर्ल्ड कप


जानिए फीफा वर्ल्ड कप 2022 एक दिन पहले यानी 20 नवंबर को शुरू होगा। कतर में खेले जाने वाले दुनिया के इस बेहद अहम फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान कतर और इक्वेडोर के बीच होगा।अब तक परंपरा यही रही है कि होस्ट कंट्री पहला मुकाबला खेलता है। शुरुआती शेड्यूल में यह मैच नीदरलैंड्स और सेनेगल
के बीच खेला जाना था।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update