जनता दल यूनाइटेड के नीतीश कुमार आज 10 अगस्त, 2022 को आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे,

जानिए बिहार में आज जेडी यू के नीतीश कुमार सीएम पद की शपथ लेंगे। तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम बनेंगे। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के पानीपत में राष्ट्र के नाम 2जी एथनॉल प्लांट को समर्पित करेंगे। यूपी के नोएडा में श्रीकांत त्यागी केस में आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। हैरत की बात है उसने अब पीड़िता को अपनी बहन जैसा बताया है, जबकि पहले उनसे बदसलूकी की थी। उधर, पश्चिम बंगाल में बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी पर बड़ा जुबानी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि साल 2024 के विस चुनाव में दिसंबर के बाद टीएमसी सरकार अस्तित्व में नहीं रहेगी।

 आज की बड़ी खबरें पढ़िए

जनता दल यूनाइटेड के नीतीश कुमार आज 10 अगस्त, 2022 को आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे, जबकि राजद राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव उप-मुख्यमंत्री होंगे। राजद ने ट्वीट के जरिए बताया कि राज भवन में सीएम और डिप्टी सीएम का यह शपथ समारोह कार्यक्रम दोपहर दो बजे होगा।

2013 की तरह 2022 में भी एक बार फिर से नीतीश कुमार ने भाजपा का साथ छोड़ कर अपने धुर विरोधी लालू यादव का दामन थाम लिया है, लेकिन 2013 और 2022 में एक बड़ा अंतर है, जिसे समझने की जरूरत है।दरअसल, 2013 और 2022 का यह अंतर अपने आप में यह बताने के लिए काफी है कि नीतीश कुमार की अहमियत बिहार की राजनीति में क्या और कितनी रह गई है?

राष्ट्रवाद में आज बात बिहार की यूनिक राजनीति की,

 मुख्यमंत्री नहीं बदलता है सिर्फ मुख्यमंत्री को समर्थन देने वाले दल बदल जाते हैं। जो नेता एक दिन पहले विपक्ष में होते हैं वो अचानक सरकार के साथ खड़े हो जाते हैं। नए मंत्रियों की लिस्ट बन जाती है। और नई सरकार बनने की शुरुआत हो जाती है लेकिन मुख्यमंत्री नहीं बदलते हैं, वो नीतीश कुमार ही बने रहते हैं।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को कोरोना वायरस हो गया है। बुधवार (10 अगस्त, 2022) को यह जानकारी उन्होंने टि्वटर के जरिए के दी। उन्होंने बताया, “मैं आज कोरोना पॉजिटिव (फिर से) पाई गई हूं। मैं इस दौरान घर पर आइसोलेट हो रही हूं और सभी प्रोटोकॉल्स का पालन करूंगी।”

मधुर वर्मा को दिल्ली का नया एंटी-करप्शन ब्यूरो ACB चीफ नियुक्त किया गया है। वह 2005 बैच के इंडियन पुलिस सर्विस (i p s ) अफसर हैं और इससे पहले दिल्ली पुलिस (DP) में एडिश्नल कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 93 की ग्रांड ओमैक्स सोसायटी में महिला से मामूली विवाद पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की के बाद श्रीकांत त्यागी जब चारों ओर पीड़िता, सोसायटी, पुलिस और समाज बुरी तरह घिरा तो उसकी सारी हेकड़ी निकल गई। मंगलवार नौ अगस्त, 2022को उसने पीड़िता को बहन जैसा बताया और सफाई में कहा कि उसके खिलाफ सियासी तौर पर साजिश रची गई है, ताकि उसे बदनाम किया जा सके।

उत्तर प्रदेश एटीएस ने आजमगढ़ से आतंकी संगठन आईएसआईएस के एक संदिग्‍ध को गिरफ्तार  

राष्ट्रवाद में आज बात बिहार की यूनिक राजनीति की,

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update