जानिए अवैध संबंध के शक में पत्नी के टुकड़े किए, 43 दिन बाद ऐसे मिला कंकाल

 प्रयागराज: अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसका सिर कलम कर डाला। उसके कई टुकड़े करने के बाद शव को झाड़ियों में गाड़ दिया। वारदात के 43 दिन बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पति की निशानदेही पर युवती का कंकाल बम्हरौली से बरामद किया। फोरेंसिक टीम की मदद से पुलिस ने जांच की और कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से युवती के परिवार में कोहराम मचा रहा। पुलिस हत्यारोपी पति समेत अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

जानिए 23 अगस्त को दर्ज हुआ मुकदमा

 जानिए मरियाडीह निवासी राबिया 26 का निकाह सलमान उर्फ पुदीन से सात जनवरी 2022 को हुआ था। शादी के बाद दहेज के लिए राबिया को प्रताड़ित किया जा रहा था। विवाद बढ़ने पर सलमान अपनी पत्नी राबिया को लेकर अलग रहने लगा लेकिन अक्सर विवाद होता था।

13 जुलाई को राबिया बम्हरौली स्टेशन से अपने पति के साथ ससुराल के लिए निकली लेकिन उसके बाद से उसका पता नहीं चला। 23 अगस्त को राबिया की मां शहनाज बेगम ने राबिया के पति सलमान और भाइयों उस्मान, रिजवान, रेहान, गुफरान, रहमान और जीशान के खिलाफ पूरामुफ्ती थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

 

अलग-अलग कंकाल मिले

 जानिए शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पति सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने स्वीकार किया कि उसने राबिया की हत्या कर दी। शव के अलग-अलग टुकड़े करके बम्हरौली में गाड़ दिया है।

पुलिस अफसरों के निर्देश पर सीओ बैरहना संतोष सिंह और पूरामुफ्ती एसओ उपेंद्र सिंह ने फोरेंसिक टीम की मदद से शव बरामद कराया। सिर, धड़, जबड़ा सब अलग-अलग मिले। 100 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में छिपाया गया था। एसपी सिटी ने बताया कि  आरोपी पति को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है।

 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update