जानिए ईडी को सौंपेंगे पाक नागरिक शाहिद हलीम की संपत्ति से जुड़े कागजात, बता दे13 साल से मांग रहा था सूचना

 शाहिद हलीम की संपत्तियों से जुड़ी संपूर्ण जानकारी अब प्रवर्तन निदेशालय ईडी को भी दी जाएगी। जिला प्रशासन ने इस संबंध में निर्णय ले लिया है। संपत्तियों से जुड़ी जानकारी देने के लिए डीएम विशाख जी ने अपर महानगर मजिस्ट्रेट द्वितीय को जिम्मेदारी सौंपी है।

अब ईडी पिछले 13 वर्षों से पाकिस्तानी नागरिक की शहर में शाहिद हलीम की 13 संपत्तियां हैं जिन्हें  संपत्ति घोषित करने की कवायद चल रही है। शाहिद हलीम के पाक जाने के बाद इन संपत्तियों की अवैध तरीके से खरीद फरोख्त की गई। लोगों को पूरी जानकारी दिए बिना ही संपत्तियां बेची गईं। इन संपत्तियों में रहने वाले संपत्ति खरीद की रजिस्ट्रियां भी दिखाते हैं। यह तथ्य भी सामने आए हैं कि शाहिद हलीम ने पाक जाने के बाद इन संपत्तियों को बेचा

संपत्तियों से जुड़ी जानकारी मांग रहा थे । इस संबंध में दैनिक जागरण ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी जिसके बाद जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

गौरतलब हो कि ज्यादातर संपत्तियों से मुख्तार बाबा का नाम जुड़ा है। ऐसे में इन संपत्तियों की जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय के सहायक निदेशक वीपी गोगिया ने पहला पत्र अक्टूबर 2009 में लिखा था। यह पत्र भारत के शत्रु संपत्ति अभिरक्षक दिनेश सिंह को भेजा गया था जिसमें ईडी ने शाहिद हलीम की संपत्ति की खरीद करने वालों की जानकारी, रजिस्ट्रियों के दस्तावेज, यहां रहने वाले लोगों के नाम और पते समेत अन्य जानकारियां मांगी थी लेकिन ईडी को तब कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

इसके बाद ईडी ने लगातार तीन बार डीएम कानपुर नगर को पत्र भेजकर यह जानकारियां मांगी थी। इसी क्रम में अब समस्त जानकारियां भेजने का निर्णय लिया गया है। अगले सप्ताह तक दस्तावेज भेज दिए जाएंगे।

जानिए ईडी ने जानकारी मांगी है। रजिस्ट्री और संपत्तियों में रहने वालों की डिटेल जुटा ली गई है। कुछ और जानकारियां जुटायी जा रहा है। ईडी की मंशा के अनुरूप समस्त सूचना उन्हें जल्द ही भेज दी जाएगी। 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update