जानिए धनु राशि के जातकों के रुके हुए काम होंगे पूरे, न करें किसी से बहस
वहीं कार्यक्षेत्र में लंबे समय से अटका हुआ कार्य भी पूरा होगा। वृषभ राशि के लोग कामकाज के कारण किसी यात्रा में जा सकते हैं। जानिए रविवार का राशिफल।दिन के साथ आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रात 9 बज कर 07 मिनट तक रहेगी उसके बाद दशमी तिथि लग रही है।
आज का दिन सभी प्रकार के व्रत पूजन, आध्यात्मिक साधनाओं, जानिए तीर्थ यात्रा, उत्सव के लिए व अन्य शुभ काम करने के लिए, सभी महत्वपूर्ण व्यवसाय के लिए, भूमि भवन वाहन आदि खरीदने के लिए विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि करने के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा रविवार का दिन।
मेष दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। किंतु फिजूल के खर्चों से बचें।आय के नए स्रोत बनेंगे। उधार दिए गए पैसे वापस मिल सकते हैं।कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
सुख सुविधा के समान पैसा खर्च होने के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। छात्रों के लिए समय अच्छा है प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। बड़े भाई बहनों से उपहार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है प्रियजन के साथ दिन बिताएंगे।
वृषभ दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज का दिन सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ रहा है।दिनभर दौड़ धूप बनी रहेगी। कामकाज के सिलसिले में लंबी यात्रा कर सकते हैं जो थकान भरी रहेगी। पूर्व में अटके कार्य बनेंगे आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेंगी।
कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। बातचीत करते समय सावधानी बरतें बेवजह बहस में पड़ सकते हैं। सेहत में चल रही परेशानियां दूर होंगी। छात्रों का मन पढ़ने लिखने में लगेगा भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर विचार करेंगे। भाई बहनों के साथ छुटपुट वाद विवाद हो सकता है। परिवार में सुख शांति रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में नीरसता रहेगी धैर्य बनाए
मिथुन दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र में मौजूद अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। जिसे चीज़ में मन लगाएंगे उस चीज़ में सफलता हासिल होगी। अपने ज्ञान और बुद्धि से दूसरों को प्रभावित करेंगे।कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में होंगे।
भूमि, भवन खरीदने का विचार बन सकता है। छात्रों को आज के दिन बेहद सकारात्मक प्रस्ताव मिल सकता है। उसके बारे में जरूर सोचें। भाई बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों के साथ किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएंगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है प्रिय जन से उपहार प्राप्त होगा।
कर्क दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।दिन की शुरुआत से ही आर्थिक परेशानियों के चलते मानसिक तनाव रह सकता है।किंतु जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा आय से जुडी समस्याएँ समाप्त होगी आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं।कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी समय पर काम पूर्ण करना चुनौतीपूर्ण रहेगा शत्रु पक्ष हावी हो सकता है जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। यात्रा में सतर्कता रखें, गाड़ी ठीक ढंग से चलाएं। छात्रों का मन आज पढ़ाई से भटक सकता है। मित्रों के साथ फिजूल मनमुटाव से बचें। परिवार में मतभेद उभर सकते हैं संयम से काम लें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन खास रिश्तों में प्रगाढ़ता आएंगी।
सिंह दैनिक राशिफल
आज का दिन खूब मौज मस्ती और आनंद से भरा होगा। काले सत्र में कड़ी मेहनत करने पर सफलता जरूर हासिल होगी। प्रोफेशनल जीवन के साथ साथ व्यक्तिगत जीवन पर विशेष ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी सहकर्मियों के प्रशंसा के पात्र बनेंगे। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं।
किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा धन लाभ के योग बन रहे हैं। पुराने रिश्तों में चल रहे मतभेद दूर होंगे। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलेंगे। सेल्स व मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। परिवार में सुख शांति रहेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रहे गतिरोध दूर होंगे आपसी प्रेम बढ़ेगा।
कन्या दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।दिन आपके लिए अत्यंत भाग्यशाली साबित होगा। आर्थिक स्थिति के साथ साथ घरेलू जीवन में भी सुधार होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे । कार्यक्षेत्र में आपके मनपसंद जगह पर स्थानांतरण हो सकता है।
पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारिक क्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। छात्रों की परीक्षा का फल सकारात्मक रहने की संभावना है। प्रियजनों के साथ किसी मनोरंजक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।जीवन साथी से चल रहे मतभेद दूर होंगे आप ने इस संबंध में मधुरता आएगी संतान पक्ष को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है साथी से उपहार प्राप्त हो सकता है।
तुला दैनिक राशिफल
आज का दिन आपका बेहतरीन गुजरेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक, लाभ के कई मौके हाथ लगेंगे। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। लंबे समय से चल रही परेशानियां दूर होंगी।कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।व्यापारिक क्षेत्र में उन्नति होगी कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है।
नौकरी व्यापार में यदि कोई बदलाव करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा।घर परिवार में सुख शांति रहेगी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का पूरा पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है संबंधों में मजबूती आएगी।