भाजपा नेता के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, अपार्टमेंट की महिलाओं ने उठाई थी आवाज

अपार्टमेंट में रहने वाली महिलाओं ने अवैध निर्माण को लेकर बीते मंगलवार को प्रदर्शन किया था।

 

जानिए सेंट्रल जेल रोड स्थित वरुणा इनक्लेव अपार्टमेंट के बाहर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह उर्फ अखंड सिंह की ओर से पांच सौ वर्ग फुट जमीन कब्जा कर निर्माण कराया गया था। वीडीए के प्रवर्तन दल ने गुरुवार को इस निर्माण को तोड़ दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में कैंट थाने की पुलिस मौजूद थी। वीडीए के जोनल अधिकारी व अवर अभियंता भी मौजूद थे।

भाजपा नेता के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, अपार्टमेंट की महिलाओं ने उठाई थी आवाज

अपार्टमेंट में रहने वाली महिलाओं ने अवैध निर्माण को लेकर बीते मंगलवार को प्रदर्शन किया था। बताया कि अपार्टमेंट में ही रहने वाले भाजपा नेता ने जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराया है। बताया कि पांच माह से सभी उच्चाधिकारियों को प्रार्थना-पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि जब कालोनी के लोगों ने विरोध किया गया तो भाजपा का जिला उपाध्यक्ष होने का धौंस दिखाया। इस वजह से सड़क पर उतरना पड़ा। उधर, महिलाओं के प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर प्रकरण के वायरल होने के बाद वीडीए प्रशासन चेता। 

गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में अवैध निर्माण तोड़ा गया। वीडीए के अधिकारियों ने बताया कि पांच सौ वर्ग फुट में अवैध निर्माण कराया गया था। मौके पर जोनल अधिकारी परमानंद यादव, अनिल दुबे, प्रकाश कुमार सिंह गौरव, जयप्रकाश, अवर अभियंता पीएन दुबे मौजूद थे। आवाज उठाने वाली महिलाओं डॉ. अमृता कात्यायनी, रश्मि सिंह, कल्पना वर्मा, डॉली सिंह, शशिकला सिंह, पूर्णिमा सिंह ने कार्रवाई की सराहना की। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह का कोई विरोध नहीं हुआ।

 जानिए जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह उर्फ अखंड सिंह का कहना है कि राजस्व विभाग की जांच में यह आराजी नं. सोसाइटी से अलग मिली है। सोसाइटी के ही तीन परिवारों की ओर से बाहरी लोगों के प्रभाव में आकर उन्हें बदनाम करने के लिए यह काम किया गया। नक्शा पास न होने पर वीडीए उपाध्यक्ष ने निर्माण को हटाने का निर्देश दिया था। एक दिन पहले रात से ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update