ये कैसे हुआ! 40 की उम्र में 44 बच्चे है इस औरत को,  अब डॉक्टर ने कहा- बच्चा पैदा करना जारी रखो, वरना मर जाओगी.

 

 

40 की उम्र में 44 बच्चों की मां

 

अब डॉक्टर ने कहा- बच्चा पैदा करना जारी रखो, वरना मर जाओगी.

नई दिल्ली यूगांडा की 44 साल की एक महिला, जिसका नाम मरियम नबातांजी है, अब तक 44 बच्चों को जन्म दे चुकी है। मरियम ने अब तक केवल एक बार अकेले यानी सिंगल बच्चे को जन्म दिया है। जबकि चार बार जुड़वा, पांच बार तीन और चार बार पांच बच्चों को जन्म दे चुकी हैं। अब तक उनके छह बचचों की मौत हो चुकी है। कुल जीवित 38 बच्चों में 20 लड़के हैं और 18 लड़कियां। इनका पालन-पोषण मरियम अकेले ही कर रही हैं। उन्होंने कई बार जन्म दर को नियंत्रित करने यानी बर्थ कंट्रोल का फैसला लिया, मगर उन पर कोई तरीका काम नहीं कर रहा। यही नहीं, डॉक्टरों ने जांच के बाद चेतावनी भी दी है कि अगर वे बच्चे पैदा करना बंद कर देंगी, तो उन्हें कई गंभीर बीमारियों का खतरा होगा और इसमें उनकी जान भी जा सकती है।

 

मरियम नबातांजी पूर्वी अफ्रीका के यूगांडा की रहने वाली हैं। उनकी उम्र 44 साल है, जबकि कुल 44 बच्चों को वे अब तक जन्म दे चुकी हैं। मरियरम को अब तक चार बार पांच बच्चे, पांच बार तीन बच्चे, चार बार जुड़वा बच्चे और एक बार सिंगल यानी अकेला बच्चा हुआ है।

 

मरियम नबातांजी के अब तक छह बच्चों की विभिन्न वजहों से मौत हो चुकी है, जबकि 38 जीवित बच्चों में 20 लड़के हैं और 18 लड़कियां।

12 साल की उम्र में उनके माता-पिता ने शादी के नाम पर एक शख्स को बेच दिया था। उन्होंने 13 साल की उम्र में पहले बच्चे को जन्म दिया था।

 

बच्चे के जन्म के बाद मरियम नबातांजी को लगा कि उनकी फर्टिलिटी स्टेमिना दूसरी महिलाओं की तुलना में ज्यादा है। एक के बाद एक कई बच्चे होते गए, तो वे डॉक्टर से मिलीं। डॉक्टरों के अनुसार, मरियम के अंडाशय अन्य महिलाओं की तुलना में बड़े हैं, जिससे उनके शरीर में हाइपर ओव्यूलेशन जैसी स्थिति बन रही है। इस बीमारी में महिला के ज्यादा बच्चे पैदा करने की स्थिति कई गुना तक बढ़ जाती है।

डॉक्टरों के अनुसार, मरियम के केस में कोई भी बर्थ कंट्रोल फायदेमंद साबित नहीं होगा। इसके विपरित अगर ऐसा करने की कोशिश की गई, तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। इस स्थिति से परेशान होकर मरियम का पति उन्हें और बच्चों को छोड़कर  2016 में भाग गया। अपने साथ वह सारा पैसा और कीमती सामान भी ले गया। मरियम अब अपने बच्चों के साथ चार छोटे-छोटे घरों में रहती हैं और अकेले उनकी परवरिश कर रही हैं। एशिया नेट न्यूज

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update