समाज का हर तबका भाजपा के साथ खड़ा है! बोले–अनिल राजभर

समाज का हर तबका भाजपा के साथ खड़ा है- अनिल राजभर

 

जन विश्वास यात्रा का जगह जगह किया गया भव्य स्वागत

 

 

 

मुंगराबादशाहपुर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जन विश्वास यात्रा का मुंगराबादशाहपुर में जगह जगह स्वागत किया गया। जन विश्वास यात्रा सार्वजनिक इंटर कालेज पहुंची तो सभा के रुप मे तब्दील हो गई।सभा मे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, सांसद सीमा द्विवेदी,ब्लाक प्रमुख सत्येनद्र सिंह,राधे श्याम पांडेय,सांसद संगम लाल गुप्ता,सांसद विनोद सोनकर,राकेश त्रिवेदी,भाजपा प्रवक्ता,मनीष शुक्ला,राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति,चेयरमैन शिव गोविंद साहू,पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि,आलोक गुप्ता पिंटू,जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह,संतोष मिश्रा,सुशील मिश्रा ने सभा को संबोधित करते हुए 2022 मे भाजपा की सरकार पुनः प्रदेश मे बनाने का आह्वाहन किया।मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि भाजपा विकास कार्यों के बूते पर प्रदेश मे सरकार बनाएगी।समाज का हर तबका भाजपा के पक्ष मे खड़ा दिखाई दे रहा है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुखिया योगी ने देश और प्रदेश को विकास के रथ पर सवार कर दिया है।गरीबों को मुफ्त अनाज,आवास,किसान सम्मान निधि ने जनता को आत्मनिर्भर बनने का मौका दिया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update