रात्रि गश्ती पुलिस के वाहन को अनियंत्रित कार ने ठोकर मारी,दरोगा सहित पांच पुलिस कर्मी घायल

रात्रि गश्ती पुलिस के वाहन को अनियंत्रित कार ने ठोकर मारी,दरोगा सहित पांच पुलिस कर्मी घायल

ग्रामीणों के सहयोग से दो युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बिहार के अररिया जिला अंतर्गत फारबिसगंज प्रखंड के सिमराहा ओपी क्षेत्र में रात्रि गश्ती के दौरान सिमराहा थाना की रात्रि गश्ती वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें दरोगा सहित पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए और कई की स्थिति गंभीर होने की बात कही गई है। सभी घायलों का इलाज फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल में किया गया घटना की सूचना मिलते हैं फारबिसगंज एसडीपीओ खुसरो सिराज फैशन थाना अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सहित पुलिस बल अनुमंडल अस्पताल पहुंचे घायल पुलिस से आवश्यक जानकारी हासिल किया।
जानकारी के अनुसार जिले के सिमराहा फोरलेन स्थित टावर चौक पर स्विफ्ट कार जिसमे 5 युवक नशे में धुत सवार थे जिसने पीछे से गश्ती वाहन को ठोकर मार दी। बताया जाता है पुलिस वाहन पहले पेड़ से टकराई फिर रोड से पलट गई। इस घटना में स्विफ्ट पर सवार तीन युवक उक्त जगह से फरार हो गए जबकि स्थानीय लोगों की मदद से दो युवक को मौके पर मौजूद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार स्विफ्ट पर सवार सभी युवक नशे में थे और बराती जा रहा था।


मौके पर पहुंचे फारबिसगंज एसडीपीओ खुशरू सिराज ने कहा कि एक दरोगा सहित अन्य पुलिस कर्मी घायल है। सभी का इलाज किया जा रहा है। ठोकर मारने वाली स्विफ्ट पर सवार व पकड़े गए युवकों का अल्कोहल जांच किया जाएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update