Author: Editor
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।
नाशिक नगर निगम चुनाव—भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के दो शीर्ष पदाधिकारियों ने भरा नगर सेवक का इच्छुक फॉर्म सातपुर, अंबाड और पंचवटी से मजबूत दावेदारी नासिक। आगामी नाशिक नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय मोर्चा में हलचल तेज हो गई है। गुरुवार 04 दिसंबर 2025 को संगठन के दो प्रमुख पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रभागों से नगर सेवक पद के इच्छुक आवेदन फॉर्म भरे, जिसकी चर्चा अब पूरे शहर की राजनीतिक गलियारों में है। भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर भुवाल सिंह ने सातपुर नासिक प्रभाग 8 (ड) और अंबाड नासिक प्रभाग 27…
मोटरसाइकिल बचाने में अनियंत्रित हुई स्विफ्ट, डिवाइडर से टकराई; दो युवक घायल रामपुर । नेशनल हाईवे-135 पर सिधवन तिराहा, भारत पेट्रोल पंप के पास मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। भदोही से जौनपुर की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार सामने से आ रही मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार चालक गोलू सिंह, निवासी सेमुही, गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं कार में उनके साथ बैठे…
रामपुर में 24 लाख की ठगी का सनसनीखेज मामला, सस्ते में गाड़ी दिलाने के नाम पर युवक बना शिकार; दो के खिलाफ केस दर्ज रामपुर । सस्ती कार दिलाने के नाम पर एक युवक से 24 लाख रुपये हड़प लिए गए। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना रामपुर बाजार थाना क्षेत्र की है। सस्ती गाड़ी दिलाने का लालच देकर फंसाया शिवम प्रकाश निवासी बासुपुर थाना सुरेरी जो इन दिनों रामपुर बाजार में रह रहे हैं, ने आरोप…
खंड शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय त्रिलोचन बड़ागांव के मैदान में बुधवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी रमेश चन्द्र पटेल के नेतृत्व में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी ने फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर किया। नोडल संकुल मोहम्मद इमरान ने माल्यार्पण कर खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया। खेल के सभी प्रारूपो में कंपोजिट विद्यालय त्रिलोचन बड़ा गांव प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कंपोजिट विद्यालय होरईयापुर द्वितीय स्थान पर रहा। इस अवसर…
कफ सिरप तस्करी: कैसे बना करोड़ों का खेल? STF ने बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह को किया गिरफ्तार, खुला पूरा सिंडिकेट लखनऊ। उत्तर प्रदेश STF ने कफ सिरप तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पहले ही लुक आउट सर्कुलर जारी था। जानकारी के अनुसार, आलोक कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में था और उसने सरेंडर अर्जी भी दाखिल कर दी थी, लेकिन उससे पहले ही STF ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद STF द्वारा की गई पूछताछ में आलोक ने इस तस्करी सिंडिकेट से…
बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कुटीर संस्थान चक्के का 89 वां स्थापना दिवस रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- 89 वाँ कुटीर संस्थान संस्थापना दिवस एवं श्री गीता जयंती समारोह का आयोजन सोमवार को मुक्तांगन कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वैदिक सचिन शर्मा रुद्रांश वाराणसी ने कहा कि सभी उपनिषदों का सार गीता है। धर्म का आचरण करना हमको गीता सिखाती है। यह संस्थान पूजनीय संस्थापक जी के तपोबल से सभी धर्म का संगम स्थल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री श्री 1008 अंजनी नंदन दास जी महाराज हरिद्वार ने…
जौनपुर: रामपुर विद्युत उपकेंद्र की बड़ी पहल, जमालापुर बाजार में लगा विशाल बकाया निवारण कैंप उपभोक्ताओं की उमड़ी भीड़, 70 ओटीएस कटे, 3.5 लाख रुपये जमा रामपुर (जौनपुर)। बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने व बकाया वसूली अभियान को गति देने के उद्देश्य से रामपुर विद्युत उपकेंद्र की ओर से सोमवार को जमालापुर बाजार स्थित कंचन मेडिकल पर विशाल विद्युत बकाया निवारण कैंप लगाया गया। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस कैंप में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोगों ने मौके पर ही अपना बकाया जमा कर विद्युत देनदारी से मुक्ति पाई।…
जौनपुर में कफ सिरप कांड का बड़ा भंडाफोड़ तीन मेडिकल स्टोर निशाने पर, 1.86 लाख बोतलें बिना पर्चे बिकीं; करोड़ों का नशा कारोबार बेनकाब जौनपुर। जिले में कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार का एक और बड़ा खुलासा स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गया है। औषधि निरीक्षक रजत कुमार की जांच रिपोर्ट ने जिले में सक्रिय एक संगठित नशा नेटवर्क की पोल खोल दी है। जांच में सामने आया कि दिल्ली की फर्म मेसर्स वान्या इंटरप्राइजेज से भारी मात्रा में भेजी गई कफ सिरप की सप्लाई को जौनपुर की तीन मेडिकल एजेंसियों ने नियम-कानून…
Jaunpur: संकरी सड़क पर पास न मिलने से बढ़ा विवाद, दो घायल; दो वाहन क्षतिग्रस्त, ढाई लाख रुपये व दो सोने की चेन लूटे जाने का आरोप प्रधान समेत दो हिरासत में, पुलिस जांच जारी जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव में रविवार तड़के बारातियों और स्कॉर्पियो सवार दबंगों के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के बाद स्कॉर्पियो सवार युवकों ने लाठी-डंडे, हाकी और लोहे की रॉड से बारातियों पर हमला कर दिया। इस दौरान दो वाहनों में तोड़फोड़ की गई तथा बारातियों के बैग से ढाई लाख रुपये नकद और दो…
रामपुर में 5 वर्षीय बच्ची के अपहरण का प्रयास विफल, आरोपी जेल भेजा गया जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को पांच वर्ष की मासूम बच्ची के अपहरण का प्रयास लोगों की सतर्कता और पुलिस की तत्परता से नाकाम हो गया। घटना नगर पंचायत रामपुर के वार्ड नंबर-1 की है, जहां एक अज्ञात युवक बच्ची को लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। संदेह होने पर स्थानीय लोगों ने उसे घेर लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। वार्ड नंबर-1 के सभासद सनोज कुमार ने रामपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी भतीजी घर के पास खेल रही थी,…
