Author: Girdhari Pandey
Hind 24 TV एक तेज़, विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा खबरें 24×7 प्रदान करता है। यहाँ आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, मनोरंजन, खेल और सामाजिक मुद्दों की हर जानकारी सरल भाषा में मिलती है। हमारा लक्ष्य है सच्ची और सटीक खबरें हर दर्शक तक पहुँचाना।
बर्थडे पर सुन्दर काण्ड का आयोजन — रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर — क्षेत्र के समाजसेवी समर बहादुर सिंह के पुत्र मुकेश के पुत्र मारूति के जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुवार की शाम को सुन्दर काण्ड के साथ भोजन का आयोजन किया गया । जिसमें क्षेत्र के सभी मानिंद लोग मौजूद रहे । परिवार के लोगों में शुशीला सिंह , सविता सिंह , रूबी सिंह , नम्रता सिंह, जूही सिंह, रिया सिंह, प्रिया सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।
रामपुर विद्युत उपखंड में विवाद: एसडीओ से मारपीट के आरोप, शिवसेना नेता समेत छह पर मुकदमा जौनपुर। विद्युत उपखंड कार्यालय में बुधवार को हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। उपखंड अधिकारी (एसडीओ) मुरलीधर ने अपने साथ अभद्रता और मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए शिवसेना नेता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता गुलाबचंद दुबे समेत छह लोगों के खिलाफ रामपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार, एसडीओ द्वारा दी गई तहरीर प्राप्त होने के बाद आरोपितों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।…
पत्नी के सामने कमरे में दरवाजा बंद कर 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, शराब और घरेलू विवाद बना वजह जौनपुर, बरसठी : थाना क्षेत्र के आलमगंज गांव में मंगलवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 26 वर्षीय सोनू गौतम पुत्र पप्पू गौतम ने अपनी ही पत्नी के सामने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना लगभग दोपहर 1:30 बजे की बताई जा रही है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी साधना गौतम के अनुसार, सोनू रोज शराब पीकर घर आता था और…
जौनपुर में अंतर-जिला हेरोइन तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, 80 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद जौनपुर: जौनपुर जिले के जफराबाद क्षेत्र में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अंतर-जिला हेरोइन तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने लगभग 400 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मंगलवार को बेलाव घाट पुल पर वाहन जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने तीन…
गैर-जमानती वारंटी सूरज दुबे को दबोचा, रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई रामपुर (जौनपुर)। अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत रामपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। पुलिस ने गैर-जमानती वारंटी सूरज दुबे पुत्र प्रवेश दुबे, निवासी गोपालापुर को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को उसके घर से हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार सूरज दुबे के…
ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, विधायक डॉ. आर. के. पटेल ने किया शुभारंभ जौनपुर। विकास खंड रामनगर के बासापुर खेल मैदान में सोमवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मड़ियाहूं विधानसभा के विधायक डॉ. आर. के. पटेल ने फीता काटकर किया। मैदान में बच्चों का उत्साह और ऊर्जा देखने लायक थी। पूरे वातावरण में रोमांच और जोश छलक रहा था। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. पटेल ने कहा कि “खेल बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का सर्वोत्तम माध्यम हैं। खेल अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास जैसे गुणों का निर्माण करते हैं।” उन्होंने…
अपना दल (एस) ने चार विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की, बूथ स्तर तक संगठन मजबूती का लक्ष्य रामनगर,जौनपुर आज मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल (एस) एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल से प्राप्त निर्देशों के क्रम में, प्रदेश अध्यक्ष जाटव आर. पी. गौतम के आदेशानुसार तथा मछलीशहर जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल के निर्देशन में जिले में संगठन विस्तार हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान विधानसभा प्रभारियों के साथ-साथ अतिरिक्त जिला पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन सभी का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक…
सामाजिक संस्था जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट के नौवां सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचे अभिनेता चन्दन सेठ रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर—– क्षेत्र के निवासी भोजपुरी फिल्म अभिनेता/समाजसेवी चन्दन सेठ मोहम्मद हसन पीजी काॅलेज के मैदान में सामाजिक संस्था जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से नौवां सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह में रविवार को सम्मिलित हुए।इस सामूहिक विवाह में 75 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवन साथी।समारोह से पूर्व सभी दूल्हों की बारात कार,हाथी,घोड़ा और बैंडबाजे के साथ सद्भभावना पुल,ओलंदगंज स्थित शाही पुल से होते हुए विवाह स्थल पर पंहुची।आयोजन स्थल पर बरात पहुंचने पर सभी दुल्हों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया।पंडित रजनीकांत…
नाशिक नगर निगम चुनाव—भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के दो शीर्ष पदाधिकारियों ने भरा नगर सेवक का इच्छुक फॉर्म सातपुर, अंबाड और पंचवटी से मजबूत दावेदारी नासिक। आगामी नाशिक नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय मोर्चा में हलचल तेज हो गई है। गुरुवार 04 दिसंबर 2025 को संगठन के दो प्रमुख पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रभागों से नगर सेवक पद के इच्छुक आवेदन फॉर्म भरे, जिसकी चर्चा अब पूरे शहर की राजनीतिक गलियारों में है। भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर भुवाल सिंह ने सातपुर नासिक प्रभाग 8 (ड) और अंबाड नासिक प्रभाग 27…
मोटरसाइकिल बचाने में अनियंत्रित हुई स्विफ्ट, डिवाइडर से टकराई; दो युवक घायल रामपुर । नेशनल हाईवे-135 पर सिधवन तिराहा, भारत पेट्रोल पंप के पास मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। भदोही से जौनपुर की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार सामने से आ रही मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार चालक गोलू सिंह, निवासी सेमुही, गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं कार में उनके साथ बैठे…
