Author: Editor

हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।

Up

यूनुस खान का पुतला फूंका गयाः बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में प्रदर्शन जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट जौनपुर।मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के रामनगर में शनिवार शाम को यूनुस खान का पुतला फूंका गया। यह प्रदर्शन बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की नृशंस हत्या और वहां हिंदू समुदाय के प्रति हो रहे व्यवहार के विरोध में किया गया। भाजपा युवा मोर्चा शितलगंज मंडल महामंत्री रजनीश सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने रामनगर बैंक से नारेबाजी करते हुए रामनगर तिराहे तक मार्च किया। तिराहे पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के खिलाफ ‘बांग्लादेश मुर्दाबाद’ के नारे लगाते…

Read More

परम्परागत खेती से आगे बढ़े जौनपुर के किसान, स्ट्राबेरी से रची सफलता की नई इबारत जौनपुर: जिले के किसानों के लिए परम्परागत फसलों से हटकर नवाचार की राह अब लाभ का बड़ा माध्यम बनती जा रही है। उद्यान विभाग के मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं के सहयोग से जौनपुर के किसान अब उन फसलों की खेती कर रहे हैं, जिन्हें कभी केवल पहाड़ी और ठंडे इलाकों तक सीमित माना जाता था। ऐसी ही एक प्रेरक सफलता की कहानी सामने आई है विकासखंड खुटहन के ग्राम सलेमपुर निवासी युवा किसान कृष्ण कुमार यादव की। कृष्ण कुमार ने स्ट्राबेरी की खेती कर न…

Read More
Up

थाना जफराबाद पुलिस ने चोरी के मामले में दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान व बाइक बरामद जौनपुर। थाना जफराबाद पुलिस टीम ने चोरी के एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 26 दिसंबर 2025 को ग्राम धनेजा निवासी श्रवण कुमार चौबे ने थाना जफराबाद में तहरीर देकर बताया कि पाही पर खड़ी उनकी महेन्द्रा ट्रैक्टर (265 मॉडल) से अज्ञात चोरों द्वारा बैटरी चोरी कर ली…

Read More
Up

चोरी के मुकदमे में वांछित चार अभियुक्त गिरफ्तार, पीतल–स्टील के बर्तन व बोलेरो वाहन बरामद मड़ियाहूँ (जौनपुर)। थाना मड़ियाहूँ पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पीतल व स्टील के बर्तन, नकदी तथा चोरी में प्रयुक्त महिन्द्रा बोलेरो वाहन बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में थाना मड़ियाहूँ पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 569/25, धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के अंतर्गत वांछित अभियुक्त राजेश कुमार गौतम उर्फ पुजारी, राज यादव एवं संजय सरोज को ग्राम मईडीह पुलिया से गिरफ्तार किया। वहीं, मुकदमे में प्रकाश में आए अभियुक्त सुमित मिश्रा…

Read More
Up

सरायख्वाजा पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, चार शातिर चोर गिरफ्तार जौनपुर। थाना सरायख्वाजा पुलिस ने क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का एक जनरेटर, चार फरमा तथा 2000 रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा के कुशल नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने दिनांक 27 दिसंबर 2025 को मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सैदपुर गडऊर पुलिया के पास से चारों अभियुक्तों को…

Read More
Up

“पेट कम कर लूंगा, बस दोस्ती कर लो” दारोगा की अजीबोगरीब डिमांड से थाने में हंगामा, महिला सिपाही ने खोली पोल आगरा (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है। आगरा के लोहामंडी सर्किल स्थित एक थाने से खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला सिपाही ने थाने में तैनात एक दारोगा पर मानसिक उत्पीड़न, अभद्र व्यवहार और असुरक्षा के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब सरकार ‘मिशन शक्ति’ के तहत महिला सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है। पीड़ित महिला सिपाही थाने…

Read More
Up

आधी रात कुएँ में गिरी नीलगाय, समय रहते रेस्क्यू कर बचाई गई जान सामाजिक संगठनों, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सकरा में बीती रात मानवता और संवेदनशीलता की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली, जब अंधेरे में एक नीलगाय कुएँ में गिर गई और घंटों तक जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष करती रही। सुबह होते ही ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद तत्काल बचाव कार्य शुरू कराया गया। ग्रामीणों ने सबसे पहले पत्रकार जय सिंह को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही जय सिंह बिना विलंब…

Read More
Up

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ विहिप का जोरदार प्रदर्शन “खामोशी तोड़ो, हिंदुओं की हत्या बंद करो” के नारों से गूंजा मछलीशहर मछलीशहर (जौनपुर)। बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे कथित नरसंहार जैसे अत्याचार, मंदिरों को जलाने, मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने, महिलाओं पर हमले और जबरन पलायन के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) मछलीशहर इकाई द्वारा बुधवार को जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन न केवल आक्रोश की अभिव्यक्ति था, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चेताने का प्रयास भी माना गया। धरने को संबोधित करते हुए विहिप मछलीशहर के जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू…

Read More
Up

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की दिनदहाड़े हत्या, इलाके में फैली सनसनी जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के ग्राम पनौली में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान फूलचंद उर्फ सेवाराम पासवान (60) के रूप में हुई है, जो गांव की सड़क किनारे ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करते थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने फूलचंद पासवान के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित…

Read More
Up

त्रिलोचन फर्नीचर ने लकी ड्रा के पुरस्कार वितरित किए, ग्राहकों में दिखा उत्साह सुरेरी (जौनपुर)। सुरेरी थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार (अड़ियार) स्थित त्रिलोचन फर्नीचर द्वारा आयोजित लकी ड्रा योजना के अंतर्गत गुरुवार, 25 दिसंबर को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान संचालक राजू गुप्ता ने मंचासीन अतिथियों को गुलदस्ता, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। त्रिलोचन फर्नीचर की यह लकी ड्रा योजना अक्टूबर माह से 24 दिसंबर तक इलेक्ट्रॉनिक व घरेलू सामान की खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए चलाई गई थी।…

Read More