Author: Editor
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।
NCC कैडेट आकाश कुमार प्रजापति का प्रशिक्षण के दौरान असामयिक निधन, गांव में शोक की लहर रामपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धनंजयपुर गोपालापुर निवासी NCC कैडेट आकाश कुमार प्रजापति (पुत्र संतोष कुमार प्रजापति) का प्रशिक्षण के दौरान असामयिक निधन हो गया। यह हृदयविदारक घटना बुधवार सुबह लगभग 5 बजे की बताई जा रही है। जैसे ही इस दुखद समाचार की जानकारी गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आकाश कुमार प्रजापति कोलकाता में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। उनके पिता संतोष कुमार प्रजापति स्थानीय स्तर पर गैरेज में मैकेनिक का कार्य करते…
मिलिट्री ट्रेनिंग के दौरान जवान का असामयिक निधन, गांव में शोक की लहर रामपुर । थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धनंजयपुर गोपालपुर निवासी सेना के प्रशिक्षणरत जवान आकाश कुमार प्रजापति (पुत्र संतोष कुमार प्रजापति) का मिलिट्री ट्रेनिंग के दौरान असामयिक निधन हो गया। यह दुखद घटना बुधवार की सुबह लगभग 5 बजे की बताई जा रही है। जवान के निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आकाश कुमार प्रजापति दिल्ली में सेना की ट्रेनिंग ले रहे थे। प्रशिक्षण के दौरान अचानक उनकी…
थर्टी फर्स्ट के अवसर पर अखण्ड रामायण का आयोजन —- रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर — क्षेत्र के ब्लॉक कार्यालय के समीप प्रधानपुर गांव में शिव मन्दिर के प्रांगण में थर्टी फर्स्ट के अवसर पर पिछले कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी अखण्ड रामायण एवं भण्डारा का आयोजन समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से किया गया । रामलीला समिति के अध्यक्ष विशाल सिंह के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया । इस अवसर पर चक्की सिंह , मनोज सिंह, अशोक सिंह, तेज बहादुर सिंह बब्बू, मुकुल सिंह, विवेक सिंह , अनूप सिंह, दिवाकर सिंह, डा विरेन्द्र सिंह, ओम सिंह, बबलू…
हिन्दू सम्मेलन आयोजित, हिन्दू एकता पर दिया गया जोर जौनपुर। नगर पंचायत रामपुर में सकल हिन्दू समाज के बैनर तले एक भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित करना, सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण पर विचार-विमर्श करना रहा। मुख्य अतिथि ब्रह्मदेव उपाध्याय ने RSS के पंच परिवर्तन ( सामाजिक समरसता,कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वदेशी और कर्तव्य बोध) का संकल्प लेकर चलने का आग्रह किया । अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में हिन्दू समाज की एकता अत्यंत आवश्यक है। समाज की संगठित शक्ति से ही सनातन संस्कृति,…
नाबालिग किशोरी अपहरण मामला: फिरौती कॉल निकली ठगी, प्रेमी संग जाने की पुष्टि रामपुर (जौनपुर)। नाबालिग किशोरी के अपहरण और फिरौती की मांग से जुड़ी खबरों को लेकर महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला अपहरण का नहीं, बल्कि किशोरी के अपने प्रेमी के साथ स्वेच्छा से चले जाने का है। किशोरी की उम्र कम होने के कारण परिजनों की तहरीर पर रामपुर थाने में अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस विधिक कार्रवाई करते हुए किशोरी की तलाश में जुटी है। इसी दौरान परिजनों के पास एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल…
गंधौना में चोरी की सूचना निकली भ्रामक, अधिकांश सामान घर में ही मिला रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गंधौना गांव में कथित चोरी की सूचना को लेकर फैली चर्चाओं पर पुलिस जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। प्रारंभिक रूप से जिस घटना को “भीषण चोरी” बताया जा रहा था, वह जांच में केवल चोरी के प्रयास तक सीमित पाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंधौना गांव निवासी सरोज मिश्रा उर्फ गप्पू का घर लंबे समय से बंद था। बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसने का प्रयास किए जाने की सूचना परिजनों को सीसीटीवी फुटेज…
नकाबपोश बदमाश पल्सर बाइक से फरार, व्यापारियों में दहशत जौनपुर। जिले के मड़ियाहू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर के भंडरिया टोला में रविवार की सायं बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। किराने की दुकान पर बैठी महिला व्यवसायी के गले से सोने की चेन झपटकर नकाबपोश बदमाश पल्सर बाइक से फरार हो गए। पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भंडरिया टोला स्थित राज क्लिनिक के बगल में शिवम जायसवाल की किराने की दुकान है। रविवार शाम करीब चार बजे दुकान पर उनकी पत्नी वैशाली जायसवाल…
जौनपुर: जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन नवीन जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, रिपोर्टर दीपक शुक्ला जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने रविवार को निर्माणाधीन नवीन जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और कार्य में प्रयुक्त की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण प्रक्रिया में प्रयोग होने वाली सभी सामग्री उच्च गुणवत्ता की हो तथा मानकों के अनुरूप ही उपयोग की जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि लगभग 179 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस…
ब्लॉक प्रमुख के बेटे की फॉर्च्यूनर ने छात्र की बाइक घसीटी, 700 मीटर तक दौड़ाकर पकड़ा, भीड़ ने की पिटाई वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के अर्दली बाजार में शनिवार शाम उस वक्त हंगामा मच गया, जब ब्लॉक प्रमुख के बेटे की फॉर्च्यूनर कार ने एक छात्र की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक कार में फंस गई और करीब 700 मीटर तक घिसटती चली गई, जबकि छात्र सड़क पर गिरकर बाल-बाल बच गया। घटना शाम करीब 4 बजे यूपी कॉलेज के बाहर इन्फिनिटी हॉस्पिटल के पास की है। चौबेपुर छितौनी निवासी आशुतोष रघुवंशी अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक…
22 लाख रुपये का गांजा बरामद, चौरी पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद भदोही की चौरी पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। चौरी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए एक कुंतल 880 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई मिर्जामुराद–भदोही मार्ग पर अठगोड़वा पुलिया के पास नियमित चेकिंग के दौरान की गई। इस दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर…
