Author: Girdhari Pandey
Hind 24 TV एक तेज़, विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा खबरें 24×7 प्रदान करता है। यहाँ आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, मनोरंजन, खेल और सामाजिक मुद्दों की हर जानकारी सरल भाषा में मिलती है। हमारा लक्ष्य है सच्ची और सटीक खबरें हर दर्शक तक पहुँचाना।
यूपी में पंचायत चुनाव तय समय पर होंगे: मंत्री ओम प्रकाश राजभर सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में पंचायत चुनाव संविधान और तय समय-सीमा के अनुसार ही कराए जाएंगे, इसमें किसी प्रकार की देरी नहीं होगी। सुल्तानपुर दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री राजभर ने कहा कि इस विषय पर उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीधी बातचीत हुई है। मुख्यमंत्री ने उन्हें अवगत कराया कि इस समय प्रदेश के अधिकारी एवं…
पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, एक गिरफ्तार, चार गौवंश जीवित बरामद शाहगंज (जौनपुर)। जनपद में गौ-तस्करी पर नकेल कसते हुए शाहगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में एक बदमाश को घायल कर गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य अभियुक्त को मौके से दबोच लिया गया। इस दौरान पुलिस ने चार गौवंश को जीवित हालत में मुक्त कराया, वहीं दो गौवंश मृत अवस्था में मिले। घटना दिनांक 12 जनवरी 2025 को थाना शाहगंज क्षेत्र अंतर्गत चिरैया मोड़ से पूर्वांचल एक्सप्रेस मार्ग पर हुई, जब पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी।…
बक्शा पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, बाजारों व चौराहों पर बढ़ाई सतर्कता जौनपुर। जनपद के बक्शा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार की देर रात पुलिस ने सघन चेकिंग व गश्त अभियान चलाया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रमुख चौराहों, बाजारों तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की जांच कराई गई। पुलिस ने विशेष रूप से उन स्थानों पर निगरानी बढ़ाई, जहां देर रात भीड़ रहती है या…
जेल से छूटकर जुलूस निकालने पर चार गिरफ्तार, शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई जफराबाद (जौनपुर)। थाना जफराबाद क्षेत्र के ग्राम किरतापुर में जेल से छूटकर आए एक अभियुक्त द्वारा अपने समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकालने और उसके वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार यादव व पुलिस टीम ने मु.अ.सं. 90/24 में नामजद अभियुक्त विनोद यादव द्वारा जमानत पर जेल से छूटने के बाद अपने समर्थकों के साथ…
अन्तर्जनपदीय शातिर चोर/गौ-तस्कर गैंग का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार — भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद
अन्तर्जनपदीय शातिर चोर/गौ-तस्कर गैंग का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार — भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद खुटहन, जौनपुर। थाना खुटहन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अन्तर्जनपदीय शातिर चोर एवं गौ-तस्कर रविन्द्र वर्मा गैंग के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में ग्राहक सेवा केन्द्र, इलेक्ट्रॉनिक दुकान तथा मंदिर में हुई चोरी की कई वारदातों का सफल अनावरण हुआ है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान तथा दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत…
रामपुर थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम का जागरूकता अभियान, महिलाओं व बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी जौनपुर। जनपद जौनपुर के थाना रामपुर क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज–5 के अंतर्गत व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने कस्बा, बाजार, विद्यालयों के आसपास तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद किया और उन्हें शासन की महिला सुरक्षा योजनाओं व अधिकारों की जानकारी दी। एंटी रोमियो टीम के सदस्यों ने महिलाओं और किशोरियों को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, पीछा करने, अश्लील टिप्पणी या घरेलू हिंसा…
रामपुर थाना समाधान दिवस बना त्वरित न्याय का मंच,तीन प्रार्थना पत्र पड़े,तीनों मामलों का मौके पर ही निष्पक्ष समाधान जौनपुर। जनपद जौनपुर के रामपुर थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर प्रशासन की सक्रियता, संवेदनशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता एक बार फिर स्पष्ट रूप से सामने आई। समाधान दिवस के दौरान असवा गांव से प्राप्त कुल तीन प्रार्थनापत्रों का विधिसम्मत, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। प्राप्त सभी प्रार्थनापत्रों को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार संदीप कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।…
सपा के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय इण्टर कालेज महरेंव के प्रबंधक की माता जी का निधन रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज महरेंव पुरेंव के संस्थापक स्वर्गीय पारसनाथ सिंह की पत्नी का हृदय गति रुक जाने से सोमवार को निधन हो गया ।लगभग 92 वर्षीय सावित्री देवी के निधन की जानकारी होने पर तमाम लोगों ने श्री सिंह के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया । घर से निकली शव यात्रा विद्यालय पहुंची जहां पूरे परिवार ने शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। उनका अंतिम संस्कार मुखाग्नि उनके सबसे छोटे पुत्र चंद्र प्रकाश सिंह ने…
पंचायत भवन की खिड़की तोड़कर हैंडपंप क्षतिग्रस्त सरकारी संपत्ति को नुकसान, जांच की मांग रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- विकास खंड जलालपुर की ग्राम पंचायत भडेहरी में पंचायत भवन की खिड़की तोड़े जाने और सरकारी हैंडपंप को कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है। मामले को लेकर खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच व कार्रवाई की मांग की गई है। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत भवन पर वित्तीय वर्ष 2021–22 में सरकारी धन से हैंडपंप का अधिष्ठापन कराया गया था, जिस पर लगभग 4,811 रुपये खर्च किए गए थे। उक्त हैंडपंप से…
मेहनत ने दिलाया मुकाम: मछलीशहर के वासु अग्रहरि को लखनऊ में ‘गर्व रत्न सम्मान’, जौनपुर का नाम किया रोशन जौनपुर। “कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता—एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों।” ये पंक्तियां मछलीशहर के युवा वासु अग्रहरि पर पूरी तरह सटीक बैठती हैं। साधारण कस्बे से निकलकर अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और प्रतिभा के दम पर वासु ने राजधानी लखनऊ में जौनपुर जनपद का नाम रोशन किया है। लखनऊ अवार्ड कैलेंडर लॉन्च इवेंट के अवसर पर आयोजित भव्य सम्मान समारोह में वासु अग्रहरि को ‘गर्व रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह समारोह राजधानी लखनऊ…
