Author: Editor
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।
लखनऊ: ‘मैं चोर नहीं हूं…’ रेस्टोरेंट कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र से रविवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। एक रेस्टोरेंट में कार्यरत 25 वर्षीय युवक ने उसी रेस्टोरेंट के भीतर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक ने खुद को चोरी के आरोप में निर्दोष बताते हुए मानसिक प्रताड़ना का उल्लेख किया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अंशु कश्यप (25) पुत्र सत्रोहन कश्यप के रूप में हुई है। वह मड़ियांव के हरिओम नगर का निवासी था…
नौकरी से निकाले जाने पर बिजलीकर्मी का हंगामा भदोही में पावरहाउस की सप्लाई काटी, ट्रांसफार्मर पर चढ़कर किया प्रदर्शन भदोही। जिले के ऊंज थाना क्षेत्र स्थित रमईपुर पावर हाउस पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक आउटसोर्सिंग बिजली कर्मचारी ने नौकरी से निकाले जाने के विरोध में मुख्य बिजली आपूर्ति काट दी और ट्रांसफार्मर पर चढ़कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार यादव (पुत्र राधेश्याम यादव), निवासी सुनैचा, ऊंज, ग्रीट पावर कंपनी के…
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में पंचायत चुनाव के संकेत, आरक्षित वर्ग को बड़ी राहत लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति अब धीरे-धीरे साफ होती दिख रही है। राज्य के पंचायत राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने संकेत दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ही प्रदेश में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। उनके इस बयान के बाद राज्य की राजनीति और ग्रामीण स्तर पर हलचल तेज हो गई है। मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि जैसे ही SIR (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) की प्रक्रिया पूरी होगी, उसके बाद पंचायत चुनाव की…
कमरुद्दीनपुर स्थित सर्वेश्वरी महाविद्यालय में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन चयन शिविर जौनपुर। सुरेरी क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर स्थित सर्वेश्वरी महाविद्यालय परिसर में आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी एवं शोभा एजुकेशनल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन चयन शिविर का आयोजन किया गया। सोमवार को शिविर प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। शिविर में आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए कुल 157 मरीजों की विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों द्वारा जांच की गई, जिसमें से 53 मरीजों को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित मरीजों को 03 फरवरी 2026 को अस्पताल की बस से आर.जे.…
बरसठी में दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो–बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत बरसठी। थाना क्षेत्र के गहलाई गांव के पास रविवार की रात करीब 9 बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार खुंदनपुर गांव निवासी शेषनारायण पटेल का इकलौता पुत्र आनंद कुमार पटेल (25) किसी कार्य से मड़ियाहूं गया हुआ था। कार्य समाप्त कर वह रात में बाइक से घर…
शाहजहांपुर में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, मासूम बेटे की गवाही से खुला राज शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की निर्मम हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद घटना को लूट और बाहरी हमले का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन सात वर्षीय बेटे की गवाही ने पूरे मामले से पर्दा हटा दिया। हत्या की साजिश और वारदात पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना…
आर डी एस ग्रूप आफ कालेज द्वारा 8 वां तरूण महोत्सव का आयोजन रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- क्षेत्र के कुसांव भऊपुर में स्वामी विवेकानन्द जी के जन्म महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत आर0डी0एस0 ग्रुप ऑफ कॉलेज द्वारा 8वाँ तरुण महोत्सव एवं प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया। स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आर0डी0एस0 ग्रुप ऑफ कॉलेज कुसाँव भाऊपुर जलालपुर में 8 वां तरुण महोत्सव कार्यक्रम रखा गया जिसमें *सांस्कृतिक कार्यक्रम, एवं प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में कुल 2560 की संख्या में आवेदन प्राप्त हुआ था जिसमे से 1600 परीक्षा में सम्मिलित हुए…
क्रास कंट्री प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला वर्ग का हुआ आयोजन रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर — कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा प्रायोजित अंतर महाविद्यालययी क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला वर्ग शुक्रवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गुलाब चंद सरोज ने 10 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता मथुरापुर से थानागद्दी तक पुरुष एवं महिला वर्ग को हरी झंडा दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दौड़ प्रतियोगिता के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन महाविद्यालय में आयोजित किया गया जिसमें महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ अजयेन्द्र कुमार दुबे ने प्रतियोगिता में भाग लिए प्रतिभागियों को…
कसेरू गांव में दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन, देश-विदेश के पहलवानों ने दिखाया दमखम जौनपुर जिले के रामपुर विकासखंड अंतर्गत कसेरू गांव में स्थित महावीर मंदिर परिसर में दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रदेश के साथ-साथ अन्य प्रांतों एवं नेपाल से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दंगल कुश्ती का शुभारंभ गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रामपुर ब्लॉक प्रमुख पद के भावी प्रत्याशी संजय सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर.के. पटेल एवं स्वतंत्र…
नेशनल कराटे चैंपियनशिप में अंशिका दुबे का स्वर्णिम प्रदर्शन, जौनपुर का नाम किया रोशन जयपुर (राजस्थान) / जौनपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में 24 जनवरी 2026 को आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में जौनपुर जनपद के रामपुर क्षेत्र की होनहार खिलाड़ी अंशिका दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले, प्रदेश और पूरे क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। अंशिका दुबे, पुत्री अजीत कुमार दुबे, की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से खेल जगत में जौनपुर की पहचान और भी मजबूत हुई है। देशभर से आए नामचीन और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करते हुए…
