Author: Editor

हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।

जमालापुर में यूजीसी के खिलाफ ठाकुर महासभा का जोरदार प्रदर्शन छात्र हित और शिक्षा अधिकार को लेकर उठी आवाज, शांतिपूर्ण रहा आंदोलन रिपोर्ट-महेंद्र मिश्रा जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालापुर में मंगलवार को यूजीसी (UGC) के खिलाफ ठाकुर महासभा के बैनर तले जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व ठाकुर महासभा के अध्यक्ष आनंद सिंह ने किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन में भाग लेकर यूजीसी के फैसलों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी की नीतियों और फैसलों को शिक्षा व्यवस्था तथा छात्र हितों के विरुद्ध बताते हुए जमकर नारेबाजी की।…

Read More
Up

कसेरु स्तिथ हनुमान मंदिर पर दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ जौनपुर जनपद के सुरेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कसेरू स्थित महावीर हनुमान मंदिर परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस पारंपरिक दंगल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों से आए नामचीन पुरुष व महिला पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को देखने के लिए क्षेत्र सहित आसपास के जनपदों से हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे, जिससे पूरा मंदिर परिसर और अखाड़ा क्षेत्र मेले जैसा नजर आया।…

Read More
Up

जौनपुर: 77वें गणतंत्र दिवस पर रामपुर थाने में गरिमामय समारोह का आयोजन जौनपुर जनपद के रामपुर थाना परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण में समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी विनोद कुमार द्वारा विधिवत रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संकल्प पत्र का सामूहिक वाचन कराया, जिसमें देश की एकता, अखंडता, संविधान के सम्मान तथा कर्तव्यों के निष्ठापूर्वक निर्वहन का संकल्प लिया गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं,…

Read More
Up

77वें गणतंत्र दिवस पर होमगार्ड्स हुए सम्मानित, थाना प्रभारी विनोद कुमार ने किया सेवा मेडल वितरण रामपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रामपुर थाना परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट सेवा, अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था में विशिष्ट योगदान देने वाले होमगार्ड्स को महाकुंभ सेवा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान रामपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि होमगार्ड्स बल पुलिस प्रशासन की मजबूत रीढ़ हैं। आपदा प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, धार्मिक आयोजनों एवं विशेष…

Read More
Up

जौनपुर : रामपुर विद्युत उपकेंद्र पर आयल सेंट्रीफ्यूजिंग कार्य, 24 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित जौनपुर जनपद के रामपुर विद्युत उपकेंद्र पर स्थापित 8 एमबीए क्षमता के परिवर्तक (ट्रांसफार्मर) के आयल सेंट्रीफ्यूजिंग कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। यह तकनीकी कार्य सोमवार की सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ होकर मंगलवार की सुबह 8:00 बजे तक चलेगा। इस दौरान कुल 24 घंटे तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए रामपुर विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ मुरलीधर मौर्य ने बताया कि परिवर्तक के सुरक्षित और सुचारु संचालन के लिए आयल सेंट्रीफ्यूजिंग…

Read More
Up

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जौनपुर को मिला सम्मान रिपोर्टर दीपक शुक्ला जौनपुर, 24 जनवरी उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जनपद के जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र को गृहमंत्री और सहकारिता मंत्री भारत सरकार अमित शाह जी तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी के कर कमलों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए जाने पर उत्तर…

Read More

भदोही जीआरपी का हेडकांस्टेबल निकला ‘जिम गैंग’ का सरगना, अश्लील वीडियो व मतांतरण रैकेट का खुलासा मीरजापुर। युवतियों के अश्लील वीडियो बनाने, ब्लैकमेलिंग और मतांतरण जैसे संगीन अपराधों में लिप्त एक संगठित गिरोह का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस गिरोह का सरगना कोई और नहीं, बल्कि जीआरपी में तैनात हेडकांस्टेबल इरशाद खान निकला है, जिसकी तैनाती भदोही जिले के माधोसिंह रेलवे स्टेशन पर थी। पुलिस कार्रवाई में उसके साथी फरीद अहमद सहित कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिम की आड़ में अपराध का नेटवर्क जांच में सामने आया है कि इरशाद खान अपने साथी फरीद अहमद के…

Read More
Up

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने रामपुर विकास खंड एवं नगर पंचायत कार्यालय में एसआईआर कार्यों का किया निरीक्षण रामपुर, जौनपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा रामपुर विकास खंड कार्यालय एवं नगर पंचायत कार्यालय में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत चल रहे कार्यों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नोटिस निर्गत होने के उपरांत सुनवाई हेतु उपस्थित अनमैप्ड मतदाताओं से सीधे संवाद किया तथा प्रस्तुत साक्ष्यों की प्रक्रिया की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि माननीय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में निर्वाचक नामावली के आलेख्य प्रकाशन के पश्चात अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस…

Read More
Up

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर एसबीआई ब्रांच मैनेजर सुजीत कुमार सिंह सम्मानित जौनपुर। जनपद में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ब्रांच मैनेजर सुजीत कुमार सिंह को माननीय जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत जनपद में सर्वाधिक ऋण वितरण कर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में अग्रणी भूमिका निभाने पर प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का उद्देश्य युवाओं को आर्थिक सहयोग देकर उनके उद्यमी…

Read More
Up

रामपुर विकास खंड सभागार में बीएलओ व सुपरवाइजरों को मिला निर्वाचन प्रशिक्षण रामपुर,जौनपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को रामपुर विकास खंड सभागार में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देशन में संपन्न हुआ। तहसील मड़ियाहूं के अंतर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण में ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार ने प्रशिक्षण देते हुए अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस निर्गत किए जाने, साथ ही फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8…

Read More