Author: Editor
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।
पंचायत भवन की खिड़की तोड़कर हैंडपंप क्षतिग्रस्त सरकारी संपत्ति को नुकसान, जांच की मांग रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- विकास खंड जलालपुर की ग्राम पंचायत भडेहरी में पंचायत भवन की खिड़की तोड़े जाने और सरकारी हैंडपंप को कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है। मामले को लेकर खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच व कार्रवाई की मांग की गई है। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत भवन पर वित्तीय वर्ष 2021–22 में सरकारी धन से हैंडपंप का अधिष्ठापन कराया गया था, जिस पर लगभग 4,811 रुपये खर्च किए गए थे। उक्त हैंडपंप से…
मेहनत ने दिलाया मुकाम: मछलीशहर के वासु अग्रहरि को लखनऊ में ‘गर्व रत्न सम्मान’, जौनपुर का नाम किया रोशन जौनपुर। “कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता—एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों।” ये पंक्तियां मछलीशहर के युवा वासु अग्रहरि पर पूरी तरह सटीक बैठती हैं। साधारण कस्बे से निकलकर अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और प्रतिभा के दम पर वासु ने राजधानी लखनऊ में जौनपुर जनपद का नाम रोशन किया है। लखनऊ अवार्ड कैलेंडर लॉन्च इवेंट के अवसर पर आयोजित भव्य सम्मान समारोह में वासु अग्रहरि को ‘गर्व रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह समारोह राजधानी लखनऊ…
रामपुर थाना क्षेत्र में युवक ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में शोक की लहर जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापट्टी (चैनपुर) गांव में मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने नीम के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सूरज उर्फ भीम चौहान (30 वर्ष) पुत्र जटाशंकर चौहान निवासी गोरापट्टी (चैनपुर) के रूप में हुई है। बताया गया कि सूरज सधीरनगंज बाजार में पान की दुकान चलाता था।…
सोयरी रामपुर में विशाल कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ,वाराणसी टीम ने उद्घाटन मुकाबले में दर्ज की शानदार जीत। जौनपुर।मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के सोयरी रामपुर गांव में बजरंग स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित विशाल कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय रामपुर सोइरी के विशाल प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अपना दल (एस) मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर. के. पटेल, पार्टी जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों, आयोजकों एवं खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस प्रतियोगिता का सफल…
ट्रिपल मर्डर से दहल उठा प्रयागराज, मऊआइमा में तीन की हत्या कर शव कुएं में फेंके प्रयागराज। मऊआइमा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हुए तिहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। संपत्ति विवाद को लेकर एक पुरुष और दो महिलाओं की निर्मम हत्या कर उनके शव गांव के पास स्थित एक कुएं में फेंक दिए गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, राम सिंह (55), उनकी बेटी साधना देवी (21) और 14 वर्षीय नातिन शुक्रवार रात से लापता थे। परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू…
पुलिस ने पिकप चोरी के वांछित, अन्तर्जनपदीय कुख्यात गौ-तस्कर को किया गिरफ्तार रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- स्थानीय थाने पर 21 जनवरी 2025 को अजीत कुमार भारती द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनकी पीकप गाड़ी उजाला होटल के समीप बाबू मिस्त्री के गैरेज से चोरी हो गई है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया था। विवेचना व साक्ष्य संकलन से बाबू मिस्त्री की नामजदगी गलत पाई गई। पीकप चोरी करने वाले में मुख्य अमरनाथ यादव उर्फ क्षमानाथ यादव पुत्र स्व0 भगवानदास यादव निवासी ग्राम रेहटी तुल्लापुर थाना जलालपुर जौनपुर व अमरजीत गौतम…
आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल व शोभा एजुकेशनल ट्रस्ट के सहयोग से कमरुद्दीनपुर में निःशुल्क नेत्र शिविर जौनपुर। कमरुद्दीनपुर स्थित सर्वेश्वरी महाविद्यालय परिसर में आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी एवं शोभा एजुकेशनल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद चयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक संचालित रहा। शिविर का निरीक्षण सुरेरी प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा ने किया। इस दौरान थाना सुरेरी की पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही। प्रभारी निरीक्षक ने शिविर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर…
मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में कम्बल वितरण रिपोर्ट — अमन विश्वकर्मा जौनपुर। थाना जलालपुर क्षेत्र के सिरकोनी न्याय पंचायत अंतर्गत रसूलपुर गांव में नववर्ष के अवसर पर कड़ाके की ठंड को देखते हुए मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वर्ष के प्रथम दिन गुरुवार, 1 जनवरी को संपन्न हुआ, जिसमें गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद ग्रामीण महिलाओं को ठंड से बचाव हेतु कम्बल वितरित किए गए। क्षेत्र में बढ़ती ठंड के कारण जहां लोग अलाव का सहारा लेकर जीवनयापन कर रहे हैं, वहीं सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाएं समय-समय…
नेवढ़िया ग्राम सभा में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिली राहत जौनपुर। नेवढ़िया ग्राम सभा क्षेत्र में कड़ाके की ठंड को देखते हुए एक सराहनीय सामाजिक पहल के तहत कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नेवढ़िया स्थित माँ शीतलाधाम मैरिज लॉन में संपन्न हुआ, जहां सुबह से ही सैकड़ों जरूरतमंदों की उपस्थिति देखने को मिली। ग्राम सभा पिपरिया के समाजसेवी एवं भावी नेवढ़िया ग्राम सभा प्रधान पद के प्रत्याशी अमृतलाल पटेल के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कवि राधेश्याम दुबे…
रामपुर थाना क्षेत्र में ग्राम सुरक्षा समितियों के गठन की पहल रामपुर । जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में बढ़ती ठंड, कोहरे एवं संभावित आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने ग्राम सुरक्षा समितियों के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि रामपुर थाना क्षेत्र में कुल 59 ग्राम सभाएं हैं, जिनमें अब तक ग्राम सुरक्षा समितियां सक्रिय नहीं थीं। रामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने सभी ग्राम सभाओं में ग्राम सुरक्षा समितियों का गठन कराने के लिए कमर कस ली है। पुलिस के अनुसार ठंड के मौसम में घना कोहरा होने…
