Author: Editor
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।
प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम आगमन पर हुआ स्वागत —- रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर — क्षेत्र के बीआरसी के प्रांगण में बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के उपरांत राजेश कुमार सिंह का प्रथमआगमन पर ब्लॉक जलालपुर के प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा भब्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर जिला संयोजक संजय सिंह ,जिला सहसंयोजक कमलेश कुमार सिंह, सत्य प्रकाश मिश्रा, साजेश कुमार सिंह, एवं ब्लॉक संरक्षक रवि प्रकाश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सोमनाथ यादव, मंत्री अरुणेश चन्द्र मिश्र एवं सुनील कुमार सिंह ,सुरेश सोनकर, अजीत कुमार, संदीप कुमार ,राजेश कुमार सिंह,…
रामपुर ब्लॉक मुख्यालय में बनवासी समूहों को कंबल वितरण, प्रशासनिक व जनप्रतिनिधियों की रही सहभागिता रिपोर्ट-दीपक शुक्ला रामपुर। शीतलहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रामपुर ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह (मंकु) के सौजन्य से ब्लॉक मुख्यालय परिसर में बनवासी समूहों के लिए करीब 700 कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र रहे, जिन्होंने स्वयं लाभार्थियों को कंबल वितरित कर प्रशासन की संवेदनशीलता का परिचय दिया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नवीन कुमार, खंड विकास अधिकारी (वीडियो) अभिनव सरोज, क्षेत्र के ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधि,…
कम्बल वितरण का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न —- रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- क्षेत्र के सलेमपुर गांव में रविवार को डा कर्मेन्द्र पाल के नेतृत्व में एक कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें कृपा शंकर सरोज मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि में संजू चौधरी प्रधानाध्यापिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय नाहरपट्टी रही । मुख्य अतिथि ने कहा कि कम्बल वितरण का कार्यक्रम करना पुनित कार्य है । इससे गरीबों को सहयोग मिल जाता है । विशिष्ट अतिथि संजू चौधरी ने कार्यक्रम के आयोजक कर्मेन्द्र पाल को बधाई देते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से ठंडी के समय में गरीब…
शिक्षित और एकजुट होने पर ही कहार समाज का उत्थान है सम्भव – रमेशचंद्र वर्मा (पूर्व उपजिलाधिकारी) कहार महासंकल्प बैठक सम्पन्न रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर। क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव मन्दिर परिसर में स्थित कहार समाज धर्मशाला में रविवार को दोपहर कहार महासंकल्प बैठक आयोजित किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व उपजिलाधिकारी रमेशचंद वर्मा ने कहा कि शिक्षित होने के साथ ही कहार समाज को एकजुट होने की जरूरत है, तभी कहार समाज का उत्थान सम्भव है। आज हमारे समाज के नौनिहाल पढ़ लिखकर अच्छे पदों पर जा रहे है। यह उच्च शिक्षा ग्रहण करने से ही सम्भव हो…
पुलिस मुठभेड़ में शातिर गो-तस्कर घायल, दो अभियुक्त गिरफ्तार जौनपुर | 18 दिसंबर 2025 दीपक शुक्ला की रिपोर्ट जनपद जौनपुर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे क्रैक डाउन अभियान के तहत थाना खुटहन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर गो-तस्कर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से बिना नंबर प्लेट की स्वीफ्ट कार, एक देशी तमंचा, दो खोखा कारतूस एवं नकदी बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए…
जौनपुर की बेटी समीक्षा सिंह ने CLAT-2026 में हासिल किया ऑल इंडिया 45वां रैंक जौनपुर। जिले की होनहार बेटी समीक्षा सिंह ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT)-2026 में संपूर्ण भारत में 45वां स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जौनपुर जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। समीक्षा सिंह मूल रूप से ग्राम फत्तूपुर, पोस्ट बदलापुर, जनपद जौनपुर की निवासी हैं। वह बदलापुर के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् स्वर्गीय शेर बहादुर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज की सुपौत्री हैं। इसके साथ ही वह पूर्व ब्लॉक प्रमुख…
भारतीय मानव समाज पार्टी के तत्वावधान में महापंचायत का आयोजन रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर — क्षेत्र के गांव छातीडीह मंडियां में बुधवार को भारतीय मानव समाज पार्टी के तत्वाधान में अति पिछड़ा सरकार बना महापंचायत का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामधनी बिन्द व विशिष्ट अतिथि में अखिलेश प्रताप सिंह संस्थापक सदस्य इंडियन पीपुल्स फ्रंट, अच्छे लाल बिंद राष्ट्रीय महासचिव ,रमेश बिंद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,जितेंद्र चौधरी राष्ट्रीय संगठन मंत्री, भैयालाल बिंद पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष , प्रभाकर प्रजापति प्रदेश महासचिव उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि 2027 के उत्तर प्रदेश के चुनाव में अति पिछड़ा समाज अपनी…
डाॅ. अंजना सिंह को श्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला विंग राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर दिया बधाई— रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर— डाॅ. अंजना सिंह को श्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला विंग राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर मंगलवार को जलालपुर क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार निवासी फिल्म अभिनेता/समाजसेवी चन्दन सेठ के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने डाॅ.अंजना सिंह के जौनपुर निवास स्थान पर पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्रम् देकर बधाई व स्वागत किया गया।उन्होंने महासभा को मजबूती के लिए समाज के लोगों से संपर्क करने के साथ ही सहयोग करने की बात कही।युवाओं की ओर से पुष्पमालाओं से किए गए…
माता-पिता की हत्या करने वाला पुत्र गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त औजार व कार बरामद जौनपुर। थाना जफराबाद पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए अभियुक्त पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पारिवारिक विवाद में अपने माता-पिता की हत्या कर शवों को नदी में फेंकने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त औजार, कार सहित अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री गोल्डी गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना जफराबाद पुलिस टीम ने दिनांक 16 दिसंबर 2025 को मु0अ0सं0-288/25 (धारा 103(1), 238/301 बीएनएस) के अभियुक्त अम्बेश कुमार उर्फ रिंकू (36) पुत्र श्यामबहादुर, निवासी…
चाइनीज मांझा, मांझा नहीं जानलेवा हथियार है — रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर—- द मर्सी क्लब की बैठक जलालपुर चौमुंहानी के पास हुई । जिसमें प्रांतीय चेयरमैन एजाज हाशमी के द्वारा क्लब के सदस्यों को निर्देश दिया कि चाइनीज मांझा नहीं जानलेवा हथियार है । अतः सभी सदस्य अपने क्षेत्र में पतंगबाजी करने वालों पर निगरानी रखे और उन्हें चाइनीज़ मंझा के दुष्परिणाम को समझाते हुए उसे प्रयोग में न लाने के लिए जागरूक करें। क्योंकि आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही है जो दिल को झकझोर देती है अभी कुछ दिन पहले एक अध्यापक की मृत्यु चाइनीज़ मंझे के संपर्क…
