Author: Jai Singh

मेरा उद्देश्य है आपको ऐसी उपयोगी और प्रेरक सामग्री देना, जो आपके जीवन को नई दिशा दे। साथ ही, यह मंच आपकी आवाज़ को बुलंद करने का माध्यम है — जहाँ आपको मिलेंगी ताज़ा खबरें, रोजगार और शिक्षा से जुड़ी जानकारी, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर सार्थक चर्चाएँ।

रामपुर में भरतमिलाप मेले को लेकर प्रशासनिक बैठक संपन्न, व्यवस्थाओं पर हुआ विस्तृत विचार-विमर्श रामपुर (जौनपुर)।रामपुर थाना परिसर में आगामी 11 व 12 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक भरतमिलाप मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी नवीन श्रीवास्तव ने की। बैठक में सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई, पेयजल एवं चिकित्सा आदि मूलभूत सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ गहन चर्चा की गई। बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, बिजली विभाग के एसडीओ रामपुर मुरलीधर, नगर पंचायत चेयरमैन…

Read More

उत्तर भारतीय क्षत्रिय महासंघ के कार्यक्रम में पूर्व सांसद श्री धनंजय सिंह का गुजरात में भव्य स्वागत, समाजसेवी राकेश सिंह और उनकी धर्मपत्नी वंदना सिंह ने निभाई अग्रणी भूमिका जौनपुर एमएलसी श्री बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ की सामाजिक चेतना को भी किया गया कार्यक्रम में उल्लेखित वापी (गुजरात) उत्तर भारतीय क्षत्रिय महासंघ द्वारा आयोजित एक भव्य आयोजन के दौरान पूर्व सांसद एवं क्षत्रिय समाज के मजबूत स्तंभ श्री धनंजय सिंह का गुजरात के वापी नगर में भव्य स्वागत किया गया। इस विशेष अवसर पर समाजसेवी व बिजनेसमैन श्री राकेश सिंह तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वंदना सिंह ने अपने सामूहिक प्रयासों से…

Read More

प्रभारी निरीक्षक पर पिकअप छोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत, न्याय की लगाई गुहार सुरेरी (जौनपुर): क्षेत्र के कोहड़ौरा गांव निवासी राम आसरे मिश्र ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डॉ. कौस्तुभ को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर सुरेरी थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि प्रभारी निरीक्षक ने उसकी पिकअप गाड़ी छोड़ने के नाम पर नकद व ऑनलाइन कुल ₹8,500 की धनराशि ली थी। पीड़ित के अनुसार, बीते मंगलवार की रात लगभग 8 बजे उसकी पिकअप गाड़ी थाना सुरेरी क्षेत्र से…

Read More

अखण्ड गौरवशाली क्षत्रिय समाज फाउण्डेशन द्वारा लखनऊ में भव्य सम्मान समारोह एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन लखनऊ, 3 अक्टूबर 2025 – अखण्ड गौरवशाली क्षत्रिय समाज फाउण्डेशन द्वारा लखनऊ में आगामी सम्मान समारोह एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा है। इस गरिमामयी कार्यक्रम में डॉ. जयप्रकाश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, की उपस्थिति सुनिश्चित हो चुकी है। उनके आगमन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है। यह कार्यक्रम न केवल समाज के वरिष्ठ एवं नवप्रवर्तकों को सम्मानित करने का एक मंच होगा, बल्कि यह क्षत्रिय समाज की एकता, समर्पण और सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने की दिशा में…

Read More

अनिल पांडेय पुनः निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित — पत्रकार संघ इकाई मछलीशहर का गठन सम्पन्न समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं मछलीशहर (जौनपुर)। जौनपुर पत्रकार संघ की मछलीशहर इकाई का पुनर्गठन सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार आदरणीय श्री अनिल पांडेय जी को एक बार फिर निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उनके नेतृत्व क्षमता, संयमित कार्यशैली और पत्रकार हितों के प्रति सजगता को देखते हुए संघ के सदस्यों ने एकमत होकर उन्हें दोबारा यह दायित्व सौंपा। इस अवसर पर संघ के अन्य पदाधिकारियों का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया। सभी नवचयनित पदाधिकारियों को उपस्थित पत्रकारों, गणमान्य नागरिकों और सामाजिक संगठनों द्वारा…

Read More

नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, विसर्जन में उमड़ा जनसैलाब रामपुर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ हुआ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन रामपुर,जौनपुर। शारदीय नवरात्रि के नौ दिन तक चली भक्ति, उपासना और उल्लास के बाद गुरुवार को रामपुर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन किया गया। इमलिया घाट स्थित बसूही नदी के किनारे बनाए गए कृत्रिम तालाब में श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। विसर्जन के दौरान पूरा इलाका जयकारों, भक्ति संगीत और रंग-गुलाल से सराबोर हो उठा। शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों से भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दुर्गा…

Read More

मड़ियाहूं में गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन शीतलगंज में किया गया माल्यार्पण, पदाधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि मड़ियाहूं (जौनपुर)। 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी मड़ियाहूं द्वारा शीतलगंज में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दोनों महान विभूतियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने गांधी जी के अहिंसा के सिद्धांत और शास्त्री जी के “जय जवान, जय किसान” के…

Read More

रामपुर में टोटो गाड़ी पलटने से 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, विजयदशमी की खुशियां मातम में बदली रामपुर (जौनपुर)। विजयदशमी का पर्व, जो आमतौर पर उल्लास, विजय और उत्सव का प्रतीक होता है, इस बार रामपुर नगर पंचायत के निवासियों के लिए मातम और शोक का कारण बन गया। मंगलवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक सुमित उर्फ कल्लू की दर्दनाक मौत हो गई। घटना ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना का विवरण: प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर के पुरानी बाजार निवासी सुमित उर्फ कल्लू, पुत्र श्री विनोद गुप्ता, विजयदशमी के…

Read More

करंट की चपेट में आए मूर्ति विसर्जन की तैयारी में जुटे ग्रामीण, चार अस्पताल में भर्ती एक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी जौनपुर। जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के घनघनवा गांव में बुधवार देर शाम बड़ा हादसा होने से टल गया। मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन की तैयारी के दौरान बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान 10 से 12 लोग करंट की चपेट में आ गए, जिनमें चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह रही कि सभी घायल अब…

Read More

कात्यायनी सौर ऊर्जा दुकान का हुआ उद्घाटन रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- क्षेत्र के थाना गद्दी रोड पर जेएस मार्ट के सामने गुरुवार के दिन कात्यायनी सोलर की दुकान का उद्घाटन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद सिंह ने फीता काटकर दुकान का उद्घाटन किया । कात्यायनी सोलर के मालिक दुर्गेश दुबे ने सोलर के विषय में पूर्ण जानकारी देते हुए बताया की सोलर पैनल लगवाने पर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 70% तक सब्सिडी सरकार की तरफ से मिलेगा । उन्होंने बताया की सोलर पैनल की 25 से 30 वर्ष तक की वारंटी…

Read More