Author: Jai Singh
मेरा उद्देश्य है आपको ऐसी उपयोगी और प्रेरक सामग्री देना, जो आपके जीवन को नई दिशा दे। साथ ही, यह मंच आपकी आवाज़ को बुलंद करने का माध्यम है — जहाँ आपको मिलेंगी ताज़ा खबरें, रोजगार और शिक्षा से जुड़ी जानकारी, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर सार्थक चर्चाएँ।
जौनपुर की बहू गायिका गीतांजली मौर्या नवरात्रि में विदेश में बिखेरेंगे अपनी आवाज का जलवा— रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर—जौनपुर जिले की सुप्रसिद्घ भजन गायिका गीतांजली मौर्या का त्रिलोचन बाजार में जोर दार स्वागत हुआ।श्रीमती मौर्या ने पत्रकार वार्ता में बताया कि वो यहां क्षेत्रिय कलाकार चन्दन सेठ से मिलने और बाबा भोले नाथ का दर्शन करने के लिए रूके थे।श्रीमती मौर्या ने बताया कि उनका नवरात्रि में देवी जागरण का कार्यक्रम थाईलैण्ड की राजधानी बैंकाक में होना है और बाबतपुर एयरपोर्ट से छः बजे शाम आज की प्लाइट से बैंकाक जायेंगे।श्रीमती मौर्या ने बताया वो जौनपुर जिले के थाना सुरेरी…
जिस परिवार के बुजुर्ग के नाम पर पड़ा पराऊगंज बाजार का नाम वह परिवार हुआ बेघर– 47साल से न्यायालय में मुकदमा था लंबित— रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर।— थाना क्षेत्र के पराऊगंज बाजार में एक परिवार के अवैध कब्जे को दीवानी न्यायालय के आदेश पर अदालत अमीन और भारी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी लगाकर ध्वस्त किया गया।इस दौरान पुलिस और अदालत अमीन को अवैध कब्जा धारकों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।उक्त जमीन को लेकर 1978से मुकदमा अरुण कुमार बनाम हरिदास लंबित चल रहा था।14सितंबर 2023को अरुण कुमार दुबे के पक्ष में फैसला आया जमीन को खाली…
पचुरुखी गौशाला की दुर्दशा उजागर: चारे की कमी और लापरवाही से 4 गायों की मौत, प्रशासन मौके पर पहुंचा जौनपुर जिले के रामपुर विकासखंड अंतर्गत पचुरुखी गांव स्थित गौशाला में लापरवाही और अव्यवस्था का गंभीर मामला सामने आया है। रविवार को गौरक्षा दल और अन्य सामाजिक संगठनों की शिकायत पर जब टीम गौशाला पहुंची, तो वहाँ का दृश्य दिल दहला देने वाला था। गौशाला परिसर में चार गायें मृत पड़ी थीं और एक गाय अधमरी अवस्था में थी, जिसे कुत्ते और कौवे नोच रहे थे। गौरक्षा दल के अनुसार, गौशाला पर जब टीम पहुंची तो चारे का घोर अभाव पाया…
दुर्गा पूजा को लेकर सीओ प्रतिमा वर्मा ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र और गोताखोर की तैनाती अनिवार्य मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। आगामी दुर्गा पूजा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को स्थानीय थाना परिसर में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रतिमा वर्मा ने की। बैठक में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के दुर्गा पूजा पंडालों के आयोजकों, गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया। सीओ प्रतिमा वर्मा ने उपस्थित प्रतिनिधियों को दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि पुलिस…
अपना दल (एस) युवा मंच मछलीशहर इकाई की बैठक सम्पन्न 17 अक्टूबर के कार्यक्रम को सफल बनाने का लिया गया संकल्प मड़ियाहूँ (जौनपुर), रविवार। अपना दल (एस) की मछलीशहर इकाई की युवा मंच टीम की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पार्टी के मड़ियाहूँ स्थित जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा मंच मछलीशहर के जिलाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने की, जबकि कार्यक्रम में अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन रवि पटेल द्वारा किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 17 अक्टूबर को मड़ियाहूँ रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले महामना…
शिक्षक पर फायरिंग कर चैन लूटने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूट के ₹2800 भी बरामद जौनपुर। थाना लाइनबाजार पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। 1 सितंबर को हुए प्राथमिक शिक्षक पर फायरिंग और चैन लूट कांड में शामिल एक वांछित आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी की पहचान शिवम यादव उर्फ मोनू, निवासी बीबीपुर थाना सिकरारा, के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई चैन की बिक्री से प्राप्त ₹2800 नगद बरामद किए हैं। घटना का विवरण: 1 सितंबर 2025 की सुबह लगभग 6 बजे कंधरपुर निवासी प्राथमिक शिक्षक संतोष कुमार यादव रोज…
जौनपुर के डीएम की बेटी आस्था सिंह ने एम.ए. इकोनॉमिक्स में किया टॉप, मिला स्वर्ण पदक रिपोर्टर: दीपक शुक्ला जौनपुर। जनपद के लिए गर्व का विषय है कि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद सिंह की सुपुत्री आस्था सिंह ने माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर से एम.ए. इकोनॉमिक्स में टॉप कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। यह सम्मान उन्हें विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा प्रदान किया गया। दीक्षांत समारोह में जब राज्यपाल ने आस्था को स्वर्ण पदक पहनाया, तब पूरे सभागार में तालियों की गूंज के साथ सम्मान का वातावरण बन गया। आस्था की इस…
खेतासराय रेलवे स्टेशन पर 6 लाख की कछुआ तस्करी नाकाम: दम्पत्ति गिरफ्तार, 440 किलो माल बरामद पश्चिम बंगाल भेजे जा रहे थे दुर्लभ प्रजाति के जिंदा और मरे हुए कछुए, तहखाने से भी मिली भारी खेप जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के खेतासराय रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक अंतरराज्यीय तस्करी रैकेट का पर्दाफाश हुआ। रेलवे स्टेशन पर सक्रिय पुलिस टीम ने तस्कर दम्पत्ति को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 440 किलोग्राम दुर्लभ प्रजाति के जिंदा व मृत कछुए बरामद किए। इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 6 लाख रुपये आंकी गई है। मुखबिर की सूचना पर चली कार्रवाई,…
पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,—- रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- क्षेत्र के पुल्लू यादव S/0 स्व0 राजपत यादव निवासी ग्राम मठियां ( छातीडीह ) थाना जलालपुर जनपद जौनपुर के लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 331/25 धारा 305,331(4) BNS पंजीकृत किया गया । उसके बाद बरामदगी के आधार पर मुकदमा मे धारा 317 BNS की बढोत्तरी की गयी। प्र0नि0 जलालपुर के नेतृत्व में जलालपुर पुलिस टीम द्वारा नायरा पेट्रोल पम्प रेहटी से त्रिलोचन बाजार जाने वाले रास्ते पर रेहटी तिराहे से 1.जितेन्द्र उर्फ खरपत्तू पुत्र राज कुमार…
जौनपुर: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल बरसठी, जौनपुर | Hind24tv बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी (गोरहिया) गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस हिंसक झड़प में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्या है मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवम दूबे और राजकुमार प्रजापति के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।…

