Author: Jai Singh

मेरा उद्देश्य है आपको ऐसी उपयोगी और प्रेरक सामग्री देना, जो आपके जीवन को नई दिशा दे। साथ ही, यह मंच आपकी आवाज़ को बुलंद करने का माध्यम है — जहाँ आपको मिलेंगी ताज़ा खबरें, रोजगार और शिक्षा से जुड़ी जानकारी, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर सार्थक चर्चाएँ।

सोने-चांदी के आभूषणों संग तीन शातिर चोर गिरफ्तार बरसठी पुलिस की रात्रि गश्त के दौरान बड़ी सफलता बरसठी: स्थानीय थाना पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान उस समय बड़ी कामयाबी मिली, जब निगोह बाजार इलाके से तीन शातिर चोरों को चोरी किए गए बहुमूल्य आभूषणों के साथ गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस के विशेष अभियान के तहत की गई, जिसमें लंबे समय से वांछित चल रहे चोरों को दबोचा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गोपी बनवासी, कमलेश बनवासी एवं सुदामा बनवासी के रूप में हुई है, जो कि भदोही जनपद के निवासी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है…

Read More

घाघरपुर में महिला पत्रकार से अभद्रता करना पड़ा महंगा, प्रधान का बेटा गिरफ्तार सुरेरी (जौनपुर)। रामपुर विकासखंड अंतर्गत घाघरपुर गांव के ग्राम प्रधान राम शिरोमणि राजभर एवं उनके बेटे सूरज राजभर द्वारा महिला पत्रकार से की गई अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। माननीय न्यायालय ने सुनवाई के बाद चेतावनी देकर आरोपी को जमानत पर रिहा किया, जिसके बाद ग्राम प्रधान बेटे संग घर लौटे और राहत की सांस ली। क्या है पूरा मामला? घटना…

Read More

जौनपुर: 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण मामले में दोषी को 20 वर्ष की सश्रम कारावास, ₹15 हजार का अर्थदंड जौनपुर। न्यायालय ने एक दशक पुराने नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के संवेदनशील मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) श्री उमेश कुमार की अदालत ने आरोपी विजय कुमार गौतम, निवासी ग्राम सवंसा, को दोषसिद्ध पाते हुए 20 वर्ष की सश्रम कारावास और ₹15,000 के अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह निर्णय न केवल न्याय व्यवस्था में आमजन की आस्था को बल देता है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि वर्षों पुराने मामलों में भी…

Read More

37 सालों से नहीं दर्ज हुई एक भी FIR, उत्तर प्रदेश के इस गांव में ‘फैसला ऑन द स्पॉट’ की अनोखी परंपरा शाहजहांपुर (नियामतपुर)। जहां आज के समय में मामूली विवाद भी थाने की चौखट तक पहुंच जाते हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का नियामतपुर गांव एक मिसाल बन गया है। यहां 1988 से अब तक एक भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कोई एफआईआर, कोई गिरफ्तारी नहीं — हर विवाद का हल गांव में ही, आपसी बातचीत और बुजुर्गों की पंचायत से निकलता है। आबादी हज़ार से अधिक, विवाद शून्य करीब 1,400 से अधिक की आबादी…

Read More

शाहजहांपुर का नियामतपुर: हाईटेक गांव की मिसाल, 37 साल से एक ही परिवार संभाल रहा ग्राम पंचायत की बागडोर शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश – जिले के नियामतपुर गांव ने विकास की ऐसी मिसाल पेश की है, जो न केवल आसपास के गांवों बल्कि शहरी क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बन चुकी है। शहर जैसी सुविधाओं से लैस इस गांव की सबसे खास बात यह है कि यहां बीते 37 वर्षों से एक ही परिवार का सदस्य ग्राम प्रधान चुना जा रहा है, और यही नहीं, इस परिवार के तीन सदस्य अब तक जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं। गांव में…

Read More

अफेयर का विरोध किया तो नाबालिग बहन ने कुल्हाड़ी से काट डाला भाई को रायबरेली में सोते समय गला रेत कर की हत्या, फिर जाकर कमरे में सो गई रायबरेली। जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक नाबालिग बहन ने अपने सगे भाई की सिर्फ इसलिए कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी, क्योंकि वह उसके प्रेम संबंधों का विरोध करता था। घटना शनिवार तड़के चार बजे की है। भाई को हुआ बहन के अफेयर का शक, कई बार हुई थी मारपीट ग्रामीणों के अनुसार, मृतक युवक (उम्र लगभग…

Read More

ड्रोन संचालकों के साथ बैठक कर पुलिस ने अनावश्यक उड़ान पर लगाई रोक चार दिन पहले आधा दर्जन गांवों में रात्रि में ड्रोन देख ग्रामीणों में फैला था भय और दहशत खेतासराय (जौनपुर)। क्षेत्र के कई गांवों में रात्रि समय बिना अनुमति के उड़ रहे ड्रोन कैमरों ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी थी। इसी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर खेतासराय पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए ड्रोन संचालकों की बैठक (गोष्ठी) आयोजित की और उन्हें अनावश्यक ड्रोन उड़ानों पर सख्त चेतावनी दी गई। गत बुधवार की रात, खेतासराय क्षेत्र के करीब आधा दर्जन…

Read More

अपना दल (एस) की मासिक जिला बैठक सम्पन्न, डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस की तैयारियों को दी अंतिम रूपरेखा मड़ियाहूं (जौनपुर), — अपना दल (एस) की मासिक जिला इकाई की बैठक मछलीशहर कार्यालय, मड़ियाहूं में शनिवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल ने की जबकि संचालन योगेंद्र पटेल ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माता बदल तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर.के. पटेल रहे। बैठक में सबसे प्रमुख विषय 17 अक्टूबर को मड़ियाहूं रामलीला मैदान में आयोजित डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा रही। बैठक के…

Read More

“सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, नैतिक शिक्षा भी ज़रूरी: राजेश दुबे | मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न” रिपोर्ट – विक्की गुप्ता | 📍स्थान – मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर | 🌐 Hind24tv सम्मान समारोह में छाया प्रेरणा का उत्सव, समाज के हर वर्ग से मिली सराहना मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर), रविवार: स्थानीय पिनाका स्पेक्ट्रम शिक्षा संस्थान सभागार में आज एक प्रेरणास्पद और गरिमामय माहौल देखने को मिला, जब जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा में उत्कृष्टता के साथ-साथ नैतिक और सामाजिक मूल्यों की शिक्षा का प्रचार-प्रसार था। मुख्य वक्ता: नैतिक शिक्षा को दी…

Read More

पंडित माधवराम नेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा स्वच्छता को लेकर कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण रिपोर्ट – दीपक शुक्ला | रामपुर, जौनपुर नगर पंचायत रामपुर के वार्ड संख्या 8 में शनिवार को पंडित माधवराम नेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों के तहत चल रहे “हर घर स्वच्छता प्रशिक्षण एवं जन जागरूकता अभियान” के अंतर्गत संपन्न हुआ। अभियान के सफल संचालन हेतु अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह एवं चेयरमैन विनोद कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में नगर पंचायत द्वारा वार्ड स्तर पर लगातार इस प्रकार के आयोजनों…

Read More