Jaunpur news:करंट की चपेट में आकर एक मासूम की मौत दूसरा गम्भीर रूप से घायल

करंट की चपेट में आकर एक मासूम की मौत दूसरा गम्भीर रूप से घायल

जफराबाद। क्षेत्र के शिवपुर गांव में सोमवार की रात को विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आकर नौ वर्षीय मासूम की मौत हो गयी तथा एक 11 वर्षीय किशोर की गम्भीर रूप से घायल हो गया।

जलालपुर क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी संजय सरोज की घर से 300 मीटर दूर पाही है।संजय का पुत्र चिराग सरोज उर्फ देवा अपने पड़ोस के 11 वर्षीय कल्लू सरोज पुत्र अमरु सरोज के साथ देर शाम को पाही की तरफ गया था।

वे दोनों काफी देर तक घर नही आये।उसी दौरान गांव का कोई व्यक्ति शौच के लिए गया था।वहां पर दोनों किशोर अचेतावस्था में पड़े थे।वह वहां पर दोनों।की हालत देख कर शोर मचाया।

शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए।उन लोगो ने देखा कि किशोरों को करंट का तार लगा था।वे लोग तत्काल दोनों को प्राइवेट वाहन से लेकर लोकल चिकित्सक के पास गए।उसने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया।जहां पर चिकित्सक ने चिराग उर्फ देवा को मृत घोषित कर दिया।

दूसरे किशोर की हालत भी गम्भीर बतायी जा रही है।उसका उपचार चल रहा है।देवा अपने दो भाई बहनों में छोटा है।उसके पिता संजय मुम्बई में रहकर रोजी रोटी कमाते है।घटना से उसकी माँ रीता व अन्य का रो रो कर हालत खराब है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update