जानिए लिवर में परेशानी से हो सकती हैं ढेरों बीमारियां,पढ़े पुरी खबर

अगर उसे कभी कोई बीमारी ना हो। इस दौर में ये ख्वाहिश पूरी होना नामुमकिन सा लगता है। आजकल तो कोई एक परेशानी हुई नहीं कि शरीर बीमारियों का घर बन जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह है लिवर की कमज़ोरी, लिवर में किसी भी तरह की खराबी आने से इम्यून सिस्टम बिगड़ता है और शरीर पर बीमारियों का कब्ज़ा हो जाता है। 

 अब  लिवर 100 बीमारी की वजह कैसे बनता है। उसके लिए ये जानना बेहद  ज़रूरी है कि जिगर शरीर के लिए क्या क्या काम करता है। खाना पचाना हो या इंफेक्शन से लड़ना हो, शुगर कंट्रोल करना, शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकालना ये सभी काम लिवर करता है। बॉडी में प्रोटीन बनाना और न्यूट्रिशंस को स्टोर करना भी इसी ऑर्गन के ज़िम्मे होता है। यानि हेल्दी रहने के लिए जो फंक्शन बॉडी में होते हैं, उनमें से ज़्यादातर फंक्शन लिवर ही ऑपरेट करता हैं।  

 

 बीमारियों से घिर सकता है लिवर 

  आजकल खराब लाइफस्टाइल और गलत इटिंग हैबिट्स शरीर के इस डॉक्टर को बीमार कर देते हैं। तभी तो फैटी लिवर की परेशानी कॉमन हो गई है। जो लगातार बनी रहने पर लिवर सिरोसिस और कैंसर में तब्दील हो जाती है। 

लिवर रहता है हमेशा जवान 

इस बीच जर्मनी में हुई स्टडी राहत देने वाली है। ड्रेसडन यूनिवर्सिटी की रिसर्च बताती है कि उम्र बढ़ने का बाकी ऑर्गन्स पर तो असर पड़ता है। लेकिन लिवर हमेशा जवान रहता है। क्योंकि लिवर में खुद को ठीक करने की अनोखी ताकत होती है। लेकिन फिर भी लोगों की लापरवाही इस मैजिकल ऑर्गन को खतरे में डाल देती हैं। 

  इतने लोग फैटी लिवर के शिकार 

तभी तो भारत में 32% लोग फैटी लिवर के शिकार हैं। हर 5 में से 1 इंसान इस परेशानी से जूझ रहा है। दुनिया की अगर बात करें तो पूरे विश्व की 25% आबादी नॉन एल्कोहोलिक फैटी लिवर की मरीज़ है। आज हम आपको भारत की विरासत योग-आयुर्वेद से देश के साथ साथ दुनिया के लोगों का लिवर हेल्दी बनाने का उपाय बताते हैं।

लिवर की बीमारियां क्या है ?

  1. फैटी लिवर
  2. लिवर सिरोसिस
  3. जॉन्डिस
  4. हैपेटाइटिस 
  5. लिवर डैमेज 

जानिए बीमार हुआ लिवर लक्षण  

  1. यूरिन का पीला रंग
  2. ज्यादा थकान
  3. पेट दर्द
  4. उल्टियां
  5. पीली आंखें
  6. पीली स्किन 
  7. भूख ना लगना

फैटी लिवर की वजह 

  1. हाई कोलेस्ट्रॉल
  2. मोटापा
  3. डायबिटीज़
  4. थायराइड
  5. स्लीप एप्निया
  6. इनडायजेशन

लिवर प्रॉब्लम्स की मुख्य वजह

  1. तला-भुना खाना
  2. मसालेदार खाना
  3. फैटी फूड्स 
  4. जंक फूड 
  5. रिफाइंड शुगर 
  6. अल्कोहल

अब लिवर बचाने के लिए क्या करें  

  1. शुगर कंट्रोल करें
  2. वज़न कम करें
  3. लाइफस्टाइल बदले
  4. कोलेस्ट्रॉल लेवल घटाएं

  उस चीजों से है लिवर को खतरा

  1. हाई बीपी       
  2. हाई शुगर          
  3. हाई कोलेस्ट्रॉल

 जानिए खाने से लिवर रहेगा हेल्दी 

  1. मौसमी फल
  2. साबुत अनाज
  3. लो फैट डेयरी प्रोडक्ट

 खाने-पीने से बचें

  1. सेचुरेटेड फैट
  2. ज्यादा नम
  3. ज्यादा मीठा
  4. प्रोसेस्ड फूड
  5. कार्बोनेटेड ड्रिंक
  6. अल्कोहल

रोज करने से शरीर काफी लचीला होता 

कमर की चर्बी पूरी तरह खत्म हो जाती है
कद बढ़ाने में भी मदद मिलती है
वजन घटाने में मदद मिलती है
मन को शांत रखने में सहायक

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update