Author: Jai Singh
मेरा उद्देश्य है आपको ऐसी उपयोगी और प्रेरक सामग्री देना, जो आपके जीवन को नई दिशा दे। साथ ही, यह मंच आपकी आवाज़ को बुलंद करने का माध्यम है — जहाँ आपको मिलेंगी ताज़ा खबरें, रोजगार और शिक्षा से जुड़ी जानकारी, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर सार्थक चर्चाएँ।
घर लौट रहे शिक्षक पर नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला, अंगुली टूटी, जांच में जुटी पुलिस निशांत सिंह, पत्रकार बरसठी (जौनपुर)। क्षेत्र के घनापुर गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल में तैनात सहायक अध्यापक लालचंद पाल पर शुक्रवार को बदमाशों ने हमला कर दिया। यह घटना उस वक्त हुई जब वे स्कूल से घर लौट रहे थे। हमले में शिक्षक घायल हो गए और उनकी बाईं हाथ की एक अंगुली टूट गई। पीड़ित शिक्षक लालचंद पाल ने बताया कि वे जैसे ही महमूदपुर बड़ेरी गांव स्थित एक इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अपाचे बाइक ने…
नरसिंहदासपुर सपही में श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य आयोजन, भक्ति में डूबे श्रद्धालु जौनपुर: रामपुर क्षेत्र के अंतर्गत नरसिंहदासपुर सपही गांव इन दिनों भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म की त्रिवेणी में स्नान कर रहा है। यहां पूज्य संत नित्यानंद शुक्ला जी महाराज के पावन सान्निध्य में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के दूसरे दिन का आयोजन अत्यंत भक्ति-भाव और उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। पूज्य संत नित्यानंद शुक्ला जी अपने मधुर वाणी और गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान से उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे रहे हैं। अपने…
टूसौरी गांव में श्री मदभागवत कथा का आयोजन रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर—- क्षेत्र के ग्राम टुसौरी में स्वर्गीय मनबोध सिंह मास्टर के पैतृक आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रीधाम वृंदावन से पधारे आचार्य देवव्रत शुक्ला ने महापुराण की उपादेयता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा हमें जीव जगत का बोध कराकर दैहिक दैविक भौतिक त्रिताप से मुक्ति का पाथेय प्रशस्त करती हैं। महाभारत का विवेचन करते हुए आपने कहा कि किसी का स्वभाव बदला नहीं जा सकता। उत्तमा के गर्भ की कथा को रेखांकित करते हुए बताया कि अश्वत्थामा कृतज्ञ से कृतघ्न बन गया। व्यास पीठ का…
25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, लंका पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी वाराणसी। शहर में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के अभियान के तहत लंका पुलिस को शुक्रवार देर रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश जयकांत घायल हो गया। जयकांत लम्बे समय से चैन स्नेचिंग की घटनाओं में सक्रिय था और वाराणसी सहित आस-पास के इलाकों में पुलिस को चकमा देता फिर रहा था। मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शातिर बदमाश जयकांत हाईवे की ओर से वाराणसी शहर में दाखिल…
OLX पर फर्जी आईडी से की गई लाखों की ठगी, साइबर थाना जौनपुर को बड़ी सफलता — मुख्य सरगना समेत 4 गिरफ्तार जौनपुर, 11 सितम्बर 2025 | विशेष संवाददाता, Hind24TV उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चल रही मुहिम के अंतर्गत जौनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। OLX जैसे लोकप्रिय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फर्जी आईडी के माध्यम से हजारों लोगों के साथ ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। गिरोह के मुख्य सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी कौस्तुभ के निर्देशन में हुई कार्रवाई जिले के पुलिस…
नीम का पौधा काटने को लेकर विवाद गहराया, पीड़िता ने सुरक्षा की लगाई गुहार सुरेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत घाघरपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक बार फिर विवाद उभर आया है। पीड़िता अर्चना मिश्रा ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी रमाकान्त मिश्रा ने उनके घर के सामने लगे लगभग दो वर्ष पुराने नीम के पौधे को कुल्हाड़ी से काट दिया। यह घटना बृहस्पतिवार को सामने आई, जब अर्चना मिश्रा ने सुरेरी थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता के अनुसार, यह केवल पेड़ काटने की घटना नहीं है, बल्कि इसके पीछे पुरानी दुश्मनी है।…
तन तुमने दुर्लभ पाया, कोटि जन्म भटका तब खाया — पंकज महराज रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- अच्छे समाज के निर्माण एवं चरित्रोत्थान का संकल्प लिये बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी संत पंकज जी महाराज वर्तमान में जौनपुर जिले में सघन सत्संग भ्रमण पर हैं। कल सायंकाल अपनी यात्रा के 50वें पड़ाव पर जलालपुर के निकट ग्राम बीबनमऊ में पधारे। आज अपने सत्संग सम्बोधन में पूज्य महाराज जी ने यह कहा ‘‘तन तुमने दुर्लभ पाया। कोटि जन्म भटका जब खाया।’’ पंक्तियों को उद्धृत करते हुये कहा, करोड़ो जन्मों में भटकने के बाद यह दुर्लभ मनुश्य षरीर मिला है। अब…
Hind24tv की खबर का असर: बिजली विभाग हुआ सक्रिय, झूलते 11000 वोल्ट के तार को हटाया गया जौनपुर, जलालपुर: मीडिया की ताकत एक बार फिर सामने आई जब Hind24tv की खबर ने लापरवाह सिस्टम को सक्रिय कर दिया। जलालपुर क्षेत्र के प्रधानपुर गांव में जल निगम के ट्रांसफार्मर के समीप स्थित एक अन्य ट्रांसफारर के खंभे से 11000 वोल्ट का हाई वोल्टेज तार मंगलवार शाम से जलता हुआ झूल रहा था, जिससे स्थानीय निवासियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा था। ग्रामीणों ने समय रहते इस खतरनाक स्थिति की सूचना बराई फीडर के लाइनमैन और जेई दिलीप कुमार…
सड़क हादसे में उपनिरीक्षक राजन बिंद की मौत, तेरहवीं में शामिल होने घर आए थे औराई (भदोही), Hind24tv। औराई कोतवाली क्षेत्र के नरथुआ गांव के समीप बुधवार को सुबह करीब 11 बजे हुए सड़क हादसे में प्रतापगढ़ जनपद में तैनात 32 वर्षीय उपनिरीक्षक राजन कुमार बिंद की दर्दनाक मौत हो गई। वह हीरापुर उगापुर गांव के निवासी थे और कुछ दिन पूर्व ही अपनी दादी सुखराजी देवी की तेरहवीं में शामिल होने के लिए घर आए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजन बिंद किसी कार्यवश बुलेट मोटरसाइकिल से औराई की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह नरथुआ पेट्रोल पंप…
बिजली विभाग की लापरवाही से हो सकती है दुर्घटना रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- क्षेत्र के प्रधानपुर गांव में जल निगम के ट्रान्सफार्मर के पास दुसरे ट्रांसफार्मर के खम्भे से 11000 वोल्ट का तार मंगलवार की शाम से जलकर झूल रहा है।इसकी सूचना बराई फिटर के लाईन मैन व जेई दीलीप कुमार गौड़ को दिया गया । लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग का कोई कर्मचारी झूलते तार को जोड़ने नहीं आया । यह मामला जेई के संज्ञान में होने के बाद भी अभी तक तार नहीं जोड़ा गया। ऐसा लगता है जैसे बिजली विभाग…

