Author: Jai Singh

मेरा उद्देश्य है आपको ऐसी उपयोगी और प्रेरक सामग्री देना, जो आपके जीवन को नई दिशा दे। साथ ही, यह मंच आपकी आवाज़ को बुलंद करने का माध्यम है — जहाँ आपको मिलेंगी ताज़ा खबरें, रोजगार और शिक्षा से जुड़ी जानकारी, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर सार्थक चर्चाएँ।

उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती ने 100 मीटर दौड़ में किया कमाल, जीता प्रथम स्थान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ चयन रिपोर्टर : दीपक शुक्ला जौनपुर।जनपद जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील में तैनात तेजतर्रार उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती ने एक बार फिर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने वाराणसी के संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स मीट में 100 मीटर दौड़ के मुकाबले में प्रथम स्थान प्राप्त कर न सिर्फ जनपद का, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों…

Read More

एकता व अनुशासन संगठन की नींव: संजय अस्थाना ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला बैठक में दिखी पत्रकारों की एकजुटता जौनपुर। “एकता में असीम शक्ति होती है। अनुशासन और एकजुटता किसी भी संगठन की सबसे मजबूत नींव होते हैं। चाहे संकट व्यक्तिगत हो या सामूहिक, संगठन हमेशा अपने सदस्य के साथ खड़ा रहेगा।” उक्त विचार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) उत्तर प्रदेश की जौनपुर इकाई की जिला कार्यकारिणी बैठक में जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना ने व्यक्त किए। बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार और भावी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। संरक्षक राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन से जुड़ना किसी…

Read More

अहमदपुर गांव में दादी-नातिन की मौत, सांप के डसने से टूटा परिवार पर दुखों का पहाड़ जौनपुर (मड़ियाहूं)। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के अहमदपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहरीले सांप के डसने से एक ही परिवार की दादी और नातिन की मौत हो गई। इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अहमदपुर गांव निवासी 62 वर्षीय मैना देवी पत्नी राजनाथ और उनकी पोती को शुक्रवार रात सोते समय जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक दोनों की हालत बिगड़ने लगी। परिजन…

Read More

दो समुदायों के बीच मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज, चार हिरासत में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने क्षेत्राधिकारी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग मछलीशहर (जौनपुर)। सादीगंज मोहल्ले में शुक्रवार को दो समुदायों के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर शहर में तनाव का माहौल व्याप्त है। पीड़ित पक्ष की ओर से विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रतिमा वर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। घटना के अनुसार, सादीगंज मोहल्ला निवासी अशोक पांडेय पुत्र स्व. कामता प्रसाद पांडेय के साथ शुक्रवार…

Read More

तालामझवारा गांव में लंपी रोग से ग्रस्त गौवंश, टीकाकरण न होने पर पशुपालकों में नाराज़गी —- रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर। —– विकास खंड सिरकोनी क्षेत्र के तालामझवारा गांव में इन दिनों लंपी स्किन रोग (एलएसडी) का प्रकोप गौवंश पर देखने को मिल रहा है। इस बीमारी से दर्जनों मवेशी पीड़ित हैं, जिससे पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। गांव के पशुपालक महेंद्र यादव, आकाश यादव, रामनयन, कमलेश , विकास, संजय सहित आदि लोगों ने बताया कि पिछले एक वर्ष से पशुओं का नियमित टीकाकरण नहीं हुआ है, जिससे संक्रमण का खतरा और अधिक बढ़ गया है। उन्होंने पशुपालन विभाग पर…

Read More

खड़ी ट्रक में कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल — रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर।—- थाना क्षेत्र के प्रधानपुर गांव में वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौशल्या पेट्रोल पम्प के समीप शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कार सवार कार्तिक यादव (38), निवासी इलाहाबाद, राकेश निषाद (40), और प्रिंकेश प्रजापति उम्र 32 वर्ष निवासी मियांपुर, जौनपुर, वाराणसी से जौनपुर लौट रहे थे। जैसे ही वे…

Read More

रामपुर में फर्जी अस्पतालों का साम्राज्य: बिना डिग्री, बिना लाइसेंस चल रहा इलाज का कारोबार स्वास्थ्य विभाग बेखबर या लाचार? कमीशनखोरी के जाल में उलझी स्वास्थ्य व्यवस्था, मरीजों की जान से खिलवाड़ जौनपुर। जिले के रामपुर विकासखंड में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह अवैध और अनधिकृत निजी क्लीनिकों के कब्जे में जाती नजर आ रही हैं। गांव-गांव और बाजारों में बिना किसी मेडिकल डिग्री या लाइसेंस के लोग “डॉक्टर” बनकर इलाज कर रहे हैं — और यह खेल प्रशासन की आंखों के सामने खुलेआम चल रहा है। योग्यता नहीं, फिर भी कर रहे इलाज जांच में सामने आया कि इन तथाकथित चिकित्सकों…

Read More

पुलिस व स्वाट टीम के साथ हुई मुठभेड़ में एक अभियुक्त को लगी गोली, रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर — क्षेत्र में शुक्रवार को डिंगुरपुर रेलवे क्रासिंग के समीप अभियुक्तों के फायर से मुख्य आरक्षी अवधेश सिंह को गोली लगी , पुलिस के जबाबी फायर में अभियुक्त को भी गोली लगी और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमन्चा, सात कारतूस, एक मोबाईल, कुछ कागजात व नगदी बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एंव…

Read More

असलहा सटाकर धमकाने व मारपीट के मामले में प्रधान पति समेत दो पर केस दर्ज थाने से नहीं मिला न्याय तो पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के रामपुर निष्फी गांव निवासी एक युवक ने गांव के प्रधान पति व उनके भाई पर असलहा सटाकर धमकाने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पहले थाने में कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद वह पुलिस अधीक्षक जौनपुर से मिला। उच्चाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद अब दोनों आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर निष्फी गांव निवासी अरविंद पटेल…

Read More

भीमपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, फांसी का निशान देख पुलिस जांच में जुटी जौनपुर : जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के भीमपुर गांव में गुरुवार की रात एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक का शव घर में बने दालान के कमरे में मिला, जिसकी जानकारी मिलते ही परिजनों और गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान विशाल उपाध्याय पुत्र संतोष उपाध्याय के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, युवक विशाल गुरुवार की रात अपने कमरे में सोने गया था। सुबह जब काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो…

Read More