Author: Jai Singh

मेरा उद्देश्य है आपको ऐसी उपयोगी और प्रेरक सामग्री देना, जो आपके जीवन को नई दिशा दे। साथ ही, यह मंच आपकी आवाज़ को बुलंद करने का माध्यम है — जहाँ आपको मिलेंगी ताज़ा खबरें, रोजगार और शिक्षा से जुड़ी जानकारी, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर सार्थक चर्चाएँ।

नरसिंहदासपुर सपही में श्रद्धा व भक्ति से संपन्न हुआ जीवित्पुत्रिका माँ का भव्य पूजन रामपुर, जौनपुर | Hind24tv जौनपुर जिले के रामपुर क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहदासपुर सपही में जीवित्पुत्रिका माँ का पूजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। सनातन धर्म की समृद्ध परंपरा एवं मातृ-आस्था के प्रतीक इस पर्व पर नगर में विशेष उत्साह देखा गया। पूजन अवसर पर समस्त माताओं ने अपने पुत्रों की दीर्घायु, स्वास्थ्य और मंगल भविष्य की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा तथा विधि-विधान से माँ जीवित्पुत्रिका की आराधना की। व्रति महिलाओं की आस्था व समर्पण से समूचा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से…

Read More

मुंगराबादशाहपुर में दो भाइयों की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी पूर्व नियोजित वारदात से सहमा रामनगर, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस जौनपुर (मुंगराबादशाहपुर)। थाना क्षेत्र के रामनगर में शनिवार देर रात बदमाशों ने फिल्मी अंदाज़ में बाइक सवार दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दोहरी हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक व्यापारी बताए जा रहे हैं। वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, मझगांवा गांव निवासी 60 वर्षीय शाहजहां और उनके…

Read More

नगर पंचायत रामपुर वार्ड नं. 2 में श्रद्धा और भक्ति से संपन्न हुआ जीवित्पुत्रिका माँ का भव्य पूजन — माताओं ने अपने पुत्रों की दीर्घायु के लिए रखा निर्जला व्रत, नगर में छाया भक्तिमय वातावरण रिपोर्ट-राहुल दुबे रामपुर, जौनपुर।नगर पंचायत रामपुर के वार्ड संख्या 2 में सनातन धर्म की आस्था, परंपरा और मातृ प्रेम का प्रतीक जीवित्पुत्रिका व्रत बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर नगर की अनेकों माताओं ने अपने पुत्रों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और मंगल जीवन के लिए निर्जला उपवास रखकर विधिविधान से जीवित्पुत्रिका माँ की पूजा-अर्चना की। पूरे दिन नगर…

Read More

सुहागिन महिलाएं जीवित्पुत्रिका व्रत रहकर की पूजा रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर— क्षेत्र के प्रधानपुर गांव के शिव मंदिर के प्रांगण में रविवार को गांव की सभी सुहागिन महिलाएं अपने पुत्र प्राप्ति एवं उनकी लंबी उम्र के लिए निराजल व्रत रहकर जीवित्पुत्रिका की पूजा की ।इस पूजा में एक साथ कई सुहागिन महिलाएं गुट में बैठकर जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा एवं कहानी आपस में कहती और सुनती है । मंदिर परिसर से पूजा करने के बाद एक हाथ में जलता हुआ दीपक लेती हैं और दूसरे हाथ से भिगोया हुआ चना रास्ते में गिराते हुए घर को जाती है ।यह व्रत…

Read More
Up

बारावफात व विश्वकर्मा पूजा को लेकर रामपुर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक रामपुर (जौनपुर): आगामी बारावफात और विश्वकर्मा पूजा पर्वों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रामपुर थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग, पूजा पंडालों की स्थापना, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से सतर्क रहने की अपील की।…

Read More
Up

“रात में ड्रोन उड़ा तो सीधे होगी कार्रवाई! रामपुर पुलिस ने जब्त किए 8 ड्रोन, संचालकों में मचा हड़कंप” रामपुर,जौनपुर। ड्रोन उड़ान को लेकर बढ़ती अफवाहों पर लगाम कसते हुए रामपुर थाना पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। थानाध्यक्ष निरीक्षक देवानंद रजक के निर्देश पर रविवार को क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक ड्रोन संचालकों को थाने बुलाया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आठ ड्रोन को जब्त कर थाने में जमा करा दिया है। इस कार्रवाई के बाद से क्षेत्र के ड्रोन व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है। रात में ड्रोन उड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई इंस्पेक्टर देवानंद रजक…

Read More

बाबा होंडा शोरूम पर नई होंडा शाइन 100Dx का भव्य शुभारंभ जौनपुर जिले के नगर पंचायत रामपुर में शनिवार को हरिशंकर तिवारी पहलवान जी के स्वामित्व वाले प्रतिष्ठित बाबा होंडा एजेंसी पर नई होंडा शाइन 100Dx बाइक का भव्य लॉन्चिंग कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम न सिर्फ व्यापारिक दृष्टिकोण से अहम रहा, बल्कि सामाजिक समरसता और आधुनिक तकनीक की पहुंच का भी प्रतीक बना। समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बाइक के अनावरण से पूर्व वैदिक रीति-रिवाजों से पूजन-अर्चन कर शुभारंभ किया गया। होंडा शाइन 100Dx की विशेषताएं:…

Read More

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने जौनपुर को सौंपी नई ज़िम्मेदारी, सुधीर सिंह ‘विद्रोही’ बने ज़िला अध्यक्ष जौनपुर : जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’ के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष विधायक विनोद सरोज के नेतृत्व में संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। ग्राम बरमदेवा (मड़ियाहूं) के लोकप्रिय ग्राम प्रधान श्री सुधीर सिंह ‘विद्रोही’ को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक जौनपुर ज़िला अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें संगठन को ज़मीनी स्तर पर विस्तार देने की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। 🔹 जल्द होगा नई ज़िला कमेटी का गठन 🔹 पार्टी की नीतियों…

Read More

महेंद्र नाथ पांडेय का जलालपुर में हुआ भव्य स्वागत —- रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर, —- वाराणसी से जौनपुर जाते समय पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा डॉ महेंद्र नाथ पांडेय का जलालपुर में जिलाध्यक्ष भाजपा मछलीशहर डॉ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। डॉ महेंद्र नाथ पांडेय जौनपुर के टीडी कॉलेज में शहीद उमानाथ सिंह की पुण्यतिथि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होने जा रहे थे। जलालपुर चौराहे पर पहुंचते ही पहले से उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बैन्ड बाजे के साथ उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष…

Read More

राज कॉलेज का 184 वा संस्थापक दिवस समारोह मनाया गया। जौनपुर: स्थानीय राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कॉलेज के नवनिर्मित, रानी नीता कुंवर सभागार में विद्यालय का 184 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य कैप्टन अखिलेश्वर शुक्ला ने किया, मुख्य अतिथि डॉक्टर सुधाकर उपाध्याय पूर्व प्रधानाचार्य रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश यादव, तथा अनिल कुमार उपाध्याय प्रबंधक, सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा संस्थापक राजा श्री कृष्ण दत्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण और…

Read More